राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं – कलेक्टर रायसेन

09 जून 2026, रायसेन: फसल गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं – कलेक्टर रायसेन – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाइन , अभियानों, योजनाओं सहित विभागीय कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयावधि में अंतिम निराकरण जरूरी है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम में प्राप्त आवेदनों का भी अंतिम समयावधि के पूर्व निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अभी तक लगभग 30 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। इसे पूर्ण कराने के लिए सभी एसडीएम गिरदावरी कार्य में तेजी लाएं तथा नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा करते हुए कहा कि ई-विकास टोकन प्रणाली में किसानों के पंजीयन हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है, सभी एसडीएम फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठे तथा प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कराएं, यह सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग का मैदानी अमला ई-विकास टोकन प्रणाली की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचाएं, जिससे कि सभी किसानों का पोर्टल पर पंजीयन हो। इसी प्रकार राजस्व वसूली के संबंध में भी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए।  में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

Advertisements