Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़  में 18 लाख हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

19 जुलाई 2022, रायपुर: छत्तीसगढ़  में 18 लाख हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई – राज्य में खरीफ फसलों की 18 लाख 52 हजार 820 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 38 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 15 लाख 83 हजार 420 हेक्टेयर में धान की बोनी हुई है। इसके अलावा मोटे अनाज की 96,360 हेक्टेयर में, दलहन की 62,130 हेक्टेयर में, तिलहन की 55,230 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 55,680 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है। 
चालू वर्षा मौसम में राज्य में 10 जुलाई की स्थिति में 265.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इसी अवधि की 10 वर्षों की औसत वर्षा 297.9 मिमी का 89 प्रतिशत है। इस साल मानसून के भटकाव के चलते खरीफ फसलों की बोनी प्रभावित हुई है। बीते वर्ष खरीफ सीजन में खरीफ फसलों की बुआई 23,48,660 हेक्टेयर में हो चुकी थी, जो कि बोनी के निर्धारित लक्ष्य का 49.3 प्रतिशत थी। इस साल 11 जुलाई की स्थिति में राज्य में बोनी के लक्ष्य की तुलना में 38 प्रतिशत बोनी हुई है। 

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह (18-24 जुलाई )