राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

12 जून 2025, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र, भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर बेलर (राउंड मिनी 16 किग्रा प्रति बेल तक, राउंड 16 से 25 किग्रा प्रति बेल एवं आयताकार 18 से 20 किग्रा प्रति बेल), हे रेक / स्ट्रॉ रैक, स्लेशर, रिवर्सिबल प्लाऊ/मैकेनिकल/हाइड्रोलिक, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) (चिन्हित जिलों हेतु) एवं पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड) (चिन्हित जिलों हेतु) यंत्रों के आवेदन दिनांक 11 जून  2025 से आमंत्रित किये जा रहे हैं । प्राप्त आवेदनों  के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। विभिन्न कृषि यंत्रों का डिमांड ड्राफ्ट  निम्न रहेगा।

कृषि यंत्र बेलर   हेतु राशि रू. 15,000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र हे रेक / स्ट्रॉ रेक  हेतु राशि रू. 5,000/-  (डीडी)। कृषि यंत्र  स्लेशर  हेतु राशि रू. 2,000/- का (डीडी)। कृषि यंत्र  रिवर्सिबल प्लाऊ/मैकेनिकल/हाइड्रोलिक   हेतु राशि रू. 3,500/- का  (डीडी)।कृषि यंत्र  जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल हेतु राशि रू. 3,000/- का  (डीडी)।कृषि यंत्र  पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप)  हेतु राशि रू. 15,000/- का  (डीडी)। कृषि यंत्र  पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड) हेतु राशि रू. 10,000/- का  (डीडी) लगाना होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements