Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश में 100 प्याज भंडार गृह निर्माण के लिए मिलेगा 175 लाख रुपए अनुदान

30 नवम्बर 2022, भोपाल: मध्य प्रदेश में 100 प्याज भंडार गृह निर्माण के लिए मिलेगा 175 लाख रुपए अनुदान – प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने, प्याज की वर्ष भर उपलब्धता, मूल्य स्थिर रखने, सडऩे-गलने से बचाने तथा उत्पादन के बाद प्याज का भाव घटने पर कृषकों को होने वाली हानि से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भण्डार गृह निर्माण योजना चलाई जा रही है।

इस परियोजना के तहत इस वर्ष 2022-23 में प्रदेश के 10 जिलों में 50 मीट्रिक टन क्षमता के 100 प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए 175 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए 50 फीसदी अनुदान मिलेगा।

इसके लिए संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, द्वारा भौतिक-वित्तीय लक्ष्यों का आवंटन किया गया है। आवंटन के अनुसार इस परियोजना में मध्य प्रदेश के 10 जिलों देवास, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शाजापुर, सागर, धार, खंडवा, राजगढ़ और सतना को शामिल किया गया है। सामान्य, अजजा और अजा वर्ग के लिए कुल 100 भंडार गृह के भौतिक लक्ष्य जारी किए गए हैं। वित्तीय लक्ष्यों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 122.50 लाख,अजजा वर्ग के लिए 35 लाख और अजा वर्ग के लिए 17.50 लाख कुल 175 लाख रुपए का आवंटन किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस योजना का लाभ लेने हेतु संबंधित जिलों के कृषक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लाभ देने हेतु कृषक का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित किये जाने पर उसकी सूचना पृथक से जारी की जायेगी। कोई समस्या उत्पन्न होने पर रूक्कस्नस्ञ्जस् हेल्प डेस्क नं. 0755-4059242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुदान का लाभ लेने के तीन विकल्प

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )