Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बांस की खेती प्रसंस्करण और उपयोग पर हुई कार्यशाला

15 मार्च 2023, नई दिल्ली ।  बांस की खेती प्रसंस्करण और उपयोग पर हुई कार्यशाला – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने नई दिल्ली में बांस क्षेत्र के विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला में बांस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संयुक्त सचिव (बागवानी) श्री प्रिय रंजन और बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के साथ अपर सचिव ने राज्य बांस मिशन के अधिकारियों, राज्य विभाग के अधिकारियों, कारीगरों, बांस विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ बातचीत करते हुए इस प्रदर्शनी में सभी 58 स्टालों का मुआयना किया।

इस प्रदर्शनी में त्रिपुरा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम सहित राज्य बांस मिशनों की भागीदारी देखी गई। विभिन्न संस्थानों जैसे कि बांस एवं बेंत विकास संस्थान, फोनिक्स फाउंडेशन, पूर्वोत्तर बेंत एवं बांस विकास परिषद, एमएसएमई क्लस्टर फाउंडेशन के साथ-साथ स्टार्टअप्स और नए जमाने की कंपनियों जैसे कि एपिटोम (मुथा इंडस्ट्रीज), बायोक्राफ्ट बायोमाइज, बैम्बू इंडिया, ईएसईएस बायोवेल्थ प्राइवेट लि., कॉर्नर आर्ट स्टोर और विभिन्न संगठनों जैसे कि महाराष्ट्र बांस बोर्ड, हस्तशिल्प क्षेत्रीय परिषद और नेफेड के अधीनस्थ बांस एफपीओ ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

राष्ट्रीय कार्यशाला में 5 तकनीकी सत्र हुए जिस दौरान बांस उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतियां देने के साथ-साथ संवादात्मक निर्देश भी दिए गए। राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘भारत में बांस के लिए विजन’ पर एक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी और सुश्री शोभा करंदलाजे के भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें