National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

मौजूदा सीजन में किसानों को गेंहू की फसल का क्या मिल रहा है भाव ?

Share

28 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: मौजूदा सीजन में किसानों को गेंहू की फसल का क्या मिल रहा है भाव ? – भारत में विभिन्न प्रकार की फसलें बोई जाती हैं, जिनमें गेंहू फसल प्रमुख हैं। गेंहू की फसल उत्तरी भारत में लगभग हर राज्य में होती हैं। गेंहू खाद्यान फसलों में प्रमुख हैं, इसीलिए गेंहू का उत्पादन भी सबसे अधिक किया जाता हैं। भारत में गेंहू की सबसे ज्यादा बुवाई उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब होती हैं। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में रबी सीजन में उत्तरप्रदेश में कुल रकबा 98 लाख हेक्टेयर, मध्यप्रेश में 89 लाख हेक्टेयर, पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर रहा। वही वर्ष 2022-23 में भारत में गेंहू का कुल रकबा 343 लाख हेक्टेयर था।

चमकविहीन गेंहू का उपार्जन

भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर चमकविहीन गेहूँ के भी खरीद हो रही है। सरकार के निर्देशानुसार 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ बगैर वेल्यूकट के उपार्जन होगा तथा 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ के खरीद  पर किसानों से कोई कटौत्रा किए बगैर पूर्ण समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जाए। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 80 प्रतिशत तक ही चमकविहीन गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा हैं, इससे अधिक प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ स्वीकार नहीं किया जा रहा हैं।

गेहूं का क्या भाव चल रहा है?

गेहूं की कीमत मंडी में चल रहे भाव पर निर्भर करती है। भारतीय मंडी में फसल की कीमत रोजाना ऊपर नीचे होती रहती है। मंडी की फसल मुख्य रूप से मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा गेंहू की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग पर निर्भर करती हैं। 

वर्तमान समय में मध्यप्रदेश प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं की कीमत काफी अच्छी चल रही है। मंडी में लगातार गेहूं की आवक बनी हुई है जिस वजह से मौजूदा गेहूं विपणन वर्ष में किसानों को काफी अच्छा रेट मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार ने गेंहू के विपणन वर्ष 2023-34 के लिए सर्मथन मूल्य 2,125 निर्धारित किया हैं, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक हैं।

वर्तमान समय में मध्यप्रदेश की खातेगांव मंडी में 135 टन आवक के साथ गेंहू का  अधिकतम रेट 2765/- रु./क्विं. रहा। इसके अलावा मध्यप्रदेश की बड़नगर की मंडी में सबसे ज्यादा आवक 1909.3 टन के साथ गेंहू का अधिकतम रेट 2390/- रु./क्विं. रहा।

पिछले एक हफ्ते के मंडी रेट के अनुसार मध्य भारत में गेंहू का न्यनतम मूल्य 1800/- रु./क्विं. और अधिकतम मूल्य 2765/- रु./क्विं. रहा। इसके साथ ही पिछले सप्ताह के सात दिनों में से कम से कम 4-5 दिन सबसे ज्यादा आवक व अधिकतम रेट मध्यप्रदेश की खांतेगांव मंडी में चल रहा था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements