Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि मंत्री के गढ़ में रिश्वतखोरी! सब्सिडी के लिए मंत्रालय का अधिकारी मांग रहा था लाखों

22 सितंबर 2026, नई दिल्ली: कृषि मंत्री के गढ़ में रिश्वतखोरी! सब्सिडी के लिए मंत्रालय का अधिकारी मांग रहा था लाखों – गजब है! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपने ही क्षेत्र सीहोर में कृषि मंत्रालय का विपणन अधिकारी वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

भैरुंदा के शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख और रेहटी के श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की मांग की शिकायत सामने आई। मामला मंत्री तक पहुंचा तो अधिकारी अनुराग को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

अब सवाल यह है कि जब केंद्रीय कृषि मंत्री के अपने क्षेत्र में ही मंत्रालय के अधिकारी इस तरह बेखौफ होकर रिश्वत मांग रहे थे, तो दूसरे क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी?

मंत्री जी ने कार्रवाई तो कर दी, लेकिन यह मामला व्यवस्था के सामने एक बड़ा सवाल भी छोड़ गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture