Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

07 मार्च 2023, नई दिल्ली: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ? – गेहूं एक ऐसी फसल है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी के घर में किया जाता है। एक रिसर्च के अनुसार अनाज के रूप में गेहूं की खपत सबसे अधिक होती है। मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में सरकार ने निर्यात नीति में परिवर्तन किया है जिसके पश्चात गेहूं की कीमत कम होती दिखाई दे रही है।

गेहूं की कीमत खरीद सीजन के शुरुआत में काफी अच्छी चल रही थी। वर्तमान समय में भी किसानों को सही रेट मिलने की उम्मीद है। किसानों को इस साल गेहूं की फसल बेहतर होने की उम्मीद है। अगर आप इस गेहूं खरीद सीजन में अच्छा रेट पाना चाहते है और गेहूं के वर्तमान मंडी भाव को समझना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें।

गेहूं का क्या भाव चल रहा है?

आपको बता दें कि गेहूं की कीमत मंडी में चल रहे भाव पर निर्भर करती है। भारतीय मंडी में फसल की कीमत रोजाना ऊपर नीचे होती रहती है। मंडी की फसल मुख्य रूप से मांग पर निर्भर करती है इस वजह से फसल के सीजन में कीमत काफी अधिक रहती है और धीरे-धीरे जैसे सीजन खत्म होने लगता है फसल की कीमत भी कम होने लगती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं की कीमत काफी अच्छी चल रही है। मंडी में लगातार गेहूं की आवक बनी हुई है जिस वजह से मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानों को काफी अच्छा रेट मिलने की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्तमान समय में लगभग सभी मंडी में गेहूं की आवक बहुत कम है। मध्यप्रदेश के गुलाबगंज मंडी के अनुसार वर्तमान समय में गेहूं का मंडी भाव ₹3200 प्रति क्विंटल चल रहा है। मगर मार्च के अंत तक जब गेहूं की फसल कटेगी तब यह कीमत तेजी से कम हो सकती है। 

अलग-अलग मंडी में गेहूं खरीद रेट क्या चल रहा है

अलग-अलग मंडियों में गेहूं की क्या खरीद रेट चल रही है इसे भी नीचे सूचीबद्ध किया गया है जिसे पढ़कर आप समझ पाएंगे कि कहां किस कीमत पर गेहूं बिक रहा है –

  • आज मध्य प्रदेश की झाबुआ गेहूं मंडी में गेहूं की कीमत ₹2400 प्रति क्विंटल चल रही है।
  • आज छत्तीसगढ के सूरजपुर गेहूं मंडी में गेहूं की कीमत ₹2015 प्रति क्विंटल चल रही है।
  • आज गुजरात के राजकोट गेहूं मंडी में गेहूं की कीमत ₹2090 प्रति क्विंटल चल रही है।
  • आजा आगरा गेहूं मंडी में गेहूं की कीमत अधिकतम ₹2100 प्रति क्विंटल चल रही है।
  • आज तमिल नाडु के शिमोगा गेहूं मंडी में गेहूं की अधिकतम कीमत ₹3600 प्रति क्विंटल चल रही है।
कौन सी गेहूं की किस्म का सबसे अच्छा रेट मिल रहा है?

भारत में गेहूं की खेती हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार झारखंड के इलाके में होती है। इसमें उत्तर प्रदेश सबसे अधिक गेहूं की फसल उगाता है। गेहूं अलग-अलग प्रकार के होते हैं और उनकी कीमत उनकी गुणवत्ता के अनुसार मंडी में निर्धारित की जाती है। 

गेहूं के सभी प्रकार में सबसे बेहतरीन गेहूं शरबती गेहूं को माना जाता है। शरबती गेहूं की मुख्य मंडी महाराष्ट्र के नागपुर कोकिला इंदौर और कुछ अन्य क्षेत्र में पाई जाती है। वर्तमान समय में शरबती गेहूं की कीमत ₹2750 प्रति क्विंटल से ₹3375 प्रति क्विंटल चल रही है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि इस गेहूं खरीद सीजन में किसान को गेहूं के फसल पर कितना मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही भारत के अलग-अलग मंडी में चल रहे गेहूं की रेट के बारे में भी समझाने का प्रयास किया गया है। 

अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप गेहूं की कीमत के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें साथ ही अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (06 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )