Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: मानसून I वैज्ञानिक फलों I विकसित कृषि संकल्प अभियान I बजाज फ्रीडम 125 I आम फल

20 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. मानसून समय पर, फसलें समय पर: खरीफ 2025 में धान और सोयाबीन की बुआई में तेज़ी

 देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की समय पर दस्तक के साथ ही खरीफ 2025 की बुआई भी सक्रिय रूप से शुरू हो चुकी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कृषि विभाग द्वारा 13 जून 2025 तक की फसल बुआई की रिपोर्ट जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. मापसा मार्केट में बन रहा है वैज्ञानिक फलों के पकाने का कक्ष, गणेश चतुर्थी से पहले होगा तैयार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उत्तर गोवा में फलों को वैज्ञानिक तरीके से पकाने के लिए आधुनिक राइपनिंग चेंबर की कमी को देखते हुए, राज्य के कृषि विभाग ने मापसा मार्केट यार्ड में 60 टन क्षमता वाले राइपनिंग चेंबर के निर्माण की शुरुआत की है। यह परियोजना गणेश चतुर्थी से पहले पूरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़े….

3. 1.42 लाख गांवों में पहुंचे 1.34 करोड़ किसान: विकसित कृषि संकल्प अभियान बना देशव्यापी कृषि बदलाव का आधार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान को देश में किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने वाला ऐतिहासिक अभियान बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई एकबार की कवायद नहीं, बल्कि भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में शुरू हुआ एक सतत आंदोलन है। पूरी खबर पढ़े….

4. महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की ₹500 करोड़ की महाअग्री-एआई नीति, कृषि क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लाएगी क्रांतिकारी बदलाव

 महाराष्ट्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने के उद्देश्य से देश की पहली व्यापक राज्य-स्तरीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) नीति, महाअग्री-एआई नीति 2025–2029 की घोषणा की है। ₹500 करोड़ के शुरुआती बजट के साथ यह नीति कृषि उत्पादकता, टिकाऊ खेती और किसान कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एआई और उभरती हुई तकनीकों के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

5. एमपी के किसानों को सलाह, बीज बुवाई के पहले करें ये महत्वपूर्ण कार्य

मध्यप्रदेश के किसानों को कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि उन्हें बीज बुवाई के पहले कुछ महत्वपूर्ण कार्य अवश्य ही करना चाहिए ताकि खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर रूप से हो सके। बता दें कि प्रदेश में बारिश होने लगी है और ऐसे में किसान भाई सोयाबीन के साथ ही अन्य खरीफ फसलों की बुवाई करने में जुट गए है। पूरी खबर पढ़े….

6. कम ईंधन खर्च, अधिक कमाई: बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी बनी गिग वर्कर्स की नई पसंद

 बजाज ऑटो लिमिटेड ने भारत की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 को बाज़ार में उतारा है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो रोज़ बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं – जैसे कि डिलीवरी राइडर्स और गिग इकॉनॉमी से जुड़े श्रमिक। पूरी खबर पढ़े….

7. जैविक खेती: स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन की ओर

बदलते समय में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग ने खेती की परंपरागत प्रणाली को काफी प्रभावित किया है। इसका असर न केवल मिट्टी की उर्वरता पर पड़ा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी इसका दुष्प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसे में जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है। पूरी खबर पढ़े….

8. 20 जून से 5 जुलाई: यही है सोयाबीन बोवनी का सही समय, जानिए पूरी प्रक्रिया

सोयाबीन भारत की एक प्रमुख तिलहनी फसल है, जो न केवल किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। मध्य प्रदेश, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र, सोयाबीन उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। पूरी खबर पढ़े….

9. विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

संचालनालय  कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर मल्टी क्राप प्लांटर, स्ट्रा रीपर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्वचालित टूल बार – राइड ऑन टाइप यंत्रों के आवेदन दिनांक 18 जून  2025 से आमंत्रित किये जा रहे  हैं । प्राप्त आवेदनों  के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी। पूरी खबर पढ़े….

10. भारत के इन पांच राज्यों के ’आम’ वाह- क्या स्वाद है

आम को देखते ही मन ललचाने लगता है। घरों में आम का रस बनाने के लिए बाजारों से अच्छी खासी ही खरीदी होती है तो वहीं शादी ब्याह या कोई विशेष अवसरों पर तय मौसम में आम ’खास’ ही होता है। भारत में ऐसे पांच राज्य है जो आम के उत्पादन में टॉप पर है और यहां उत्पादित होने वाले आम का स्वाद निराला ही होता है। पूरी खबर पढ़े….