राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

18 जून 2025, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित – संचालनालय  कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर मल्टी क्राप प्लांटर, स्ट्रा रीपर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्वचालित टूल बार – राइड ऑन टाइप यंत्रों के आवेदन दिनांक 18 जून  2025 से आमंत्रित किये जा रहे  हैं । प्राप्त आवेदनों  के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा एवं पृथक से लॉटरी की सूचना प्रकाशित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री   के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए डिमांड ड्राफ्ट
बनाने का विवरण इस प्रकार है –

Advertisement
Advertisement

 कृषि यंत्र मल्टी क्राप प्लांटर   हेतु राशि रू. 3,000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। कृषि यंत्र  स्ट्रा रीपर  हेतु राशि रू. 10,000/- का डिमांड ड्राफ्ट , कृषि यंत्र स्वचालित टूलबार – राइड ऑन टाइप   हेतु राशि रू. 5,000/- का डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र हैप्पी सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट और कृषि यंत्र सुपर सीडर हेतु राशि रू. 4500/- का डिमांड ड्राफ्ट  लगाना अनिवार्य होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement