Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: उर्वरक नियंत्रण I लहसुन I सोयाबीन नयी किस्म I कामधेनु योजना I ‘दामिनी’ मोबाइल एप

17 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में पांचवें संशोधन के आदेश जारी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा भारत के राजपत्र में दिनांक 10  जून 2025  को असाधारण आदेश ( क्रमांक 2479  ) जारी कर  आवश्यक  वस्तु  अधिनियम , 1955 (1955 का 10) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उर्वरक ( अकार्बनिक, कार्बनिक या  मिश्रित ) ( नियंत्रण ) आदेश, 1985  में संशोधन करने के लिए आदेश जारी किया है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. कश्मीर के किसानों ने लहसुन की 28,061 मीट्रिक टन उपज हासिल की

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कश्मीर के किसानों ने इस वर्ष 2,551 हेक्टेयर भूमि पर खेती कर 28,061 मीट्रिक टन लहसुन का उत्पादन किया है। यह उत्पादन दिखाता है कि लहसुन की खेती अब स्थानीय किसानों के लिए एक सशक्त आय का स्रोत बनती जा रही है, विशेष रूप से कुलगाम जैसे क्षेत्रों में, जहां किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

3. कृषि विकास को आगे बढ़ाने नए उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ

वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) देशों में कृषि नवाचार और सहयोग को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) और रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज़ (RIS) पूरी खबर पढ़े….

4. केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कृषि अनुसंधान परिसर परिसर, पटना का दौरा; अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा एवं वैज्ञानिकों से संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का दौरा किया और पूर्वी भारत में उन्नत कृषि हेतु किए जा रहे अनुसंधान कार्यों और संस्थान की प्रगति की समीक्षा की । पूरी खबर पढ़े….

5. किसानों को सहकारी समितियों से मिलेगा खाद

अभी किसानों को खरीफ उपार्जन के लिए खाद का वितरण किया जा रहा है और लगातार प्रशासन की निगरानी में किसानों को खाद का वितरण हो रहा है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा खाद्य वितरण व्यवस्था को लेकर सतत निगरानी भी की जा रही है किसानों को विपणन संघ के डबल लॉक खाद गोदामो पर किसानों की परेशानी को देखते हुए.  पूरी खबर पढ़े….

6. उर्वरक गुण नियंत्रण के अंतर्गत 10 जून से 10 अगस्त तक चलेगा सघन अभियान

प्रदेश में खरीफ-2025 में 10 जून से 10 अगस्त, 2025 तक उर्वरक गुण नियंत्रण  अंतर्गत  सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर से एक सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा संबंधित विकासखण्ड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी का दल का गठन करने के निर्देश दिये गये हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. छोटे किसानों के लिए ट्रैक्टर में एयर कंडीशनर: गर्मी और धूल से राहत

भारत में छोटे किसान अक्सर कड़ी गर्मी, धूल और बारिश जैसे कठिन मौसम में लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाते हैं। ऐसे कठोर पर्यावरणीय हालात न केवल उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, बल्कि उनकी उत्पादकता पर भी नकारात्मक असर डालते हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. सोयाबीन की नवीन किस्म का किसानों को वितरण  

 विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम सुक्ता खुर्द के किसानों को कृषि विभाग की ओर से सोयाबीन की नवीन किस्म आर.व्ही.एस.एम. 2011-35 का वितरण किया गया, साथ ही कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारीयों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पूरी खबर पढ़े….

9. पशुपालक डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना का लाभ उठावें  

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक द्वारा बताया गया कि सभी वर्ग के किसान पशुपालक डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई की स्थापना बैंक ऋण की सुविधा के साथ शासकीय अनुदान से कर सकते  हैं । आवेदक की पात्रता हितग्राही मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए। पूरी खबर पढ़े….

10. मौसम की चेतावनी के लिये ‘दामिनी’ मोबाइल एप से मिलेगी जानकारी

प्राकृतिक आपदाओं से समय पर बचाव के लिए जिला प्रशासन ने ‘ दामिनी  ‘ मोबाइल ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह ऐप भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा बनाया गया है, जो बिजली गिरने और खराब मौसम की जानकारी 24 घंटे पहले ही दे देता है। नियंत्रण कक्ष पुलिस स्वास्थ्य और अन्य विभागों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं, पूरी खबर पढ़े….