Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन की नवीन किस्म का किसानों को वितरण  

16 जून 2025, बुरहानपुर: सोयाबीन की नवीन किस्म का किसानों को वितरण – विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम सुक्ता खुर्द के किसानों को कृषि विभाग की ओर से सोयाबीन की नवीन किस्म आर.व्ही.एस.एम. 2011-35 का वितरण किया गया, साथ ही कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारीयों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने कृषकों को प्राकृतिक खेती, सोयाबीन की उन्नत तकनीक, नवाचार अंतर्गत अजवाइन की खेती एवं नवीन कृषि तकनीक से अवगत कराया। डॉ. कार्तिकेय सिंह द्वारा कपास की उन्नत कृषि तकनीक के बारें में जानकारी प्रदान की गई। उपसंचालक उद्यानिकी श्री बड़वाया द्वारा वृक्षारोपण के लिए अनुरोध किया गया व पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण से संबंधित जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, ग्रामीण जन उपस्थित  थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com