Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में पांचवें संशोधन के आदेश जारी

14 जून 2025, नई दिल्ली: उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में पांचवें संशोधन के आदेश जारी – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा भारत के राजपत्र में दिनांक 10  जून 2025  को असाधारण आदेश ( क्रमांक 2479  ) जारी कर  आवश्यक  वस्तु  अधिनियम , 1955 (1955 का 10) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उर्वरक ( अकार्बनिक, कार्बनिक या  मिश्रित ) ( नियंत्रण ) आदेश, 1985  में संशोधन करने के लिए आदेश जारी किया है। इस  आदेश का संक्षिप्त नाम उर्वरक ( अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित ) ( नियंत्रण ) पांचवा संशोधन आदेश, 2025 है । यह राजपत्र में  प्रकाशन की तारीख को लागू होगा।

उक्त संशोधन आदेश में उर्वरक ( अकार्बनिक, कार्बनिक या  मिश्रित ) ( नियंत्रण ) आदेश,1985 के  खंड 20 ग के, उपखंड (3) में, मद ख के  स्थान पर,  “ख. जैव प्रभावकारिता परीक्षण के तहत निम्नलिखित दो मदें रखी जाएंगी अर्थात  कृषि जैव  प्रभावकारिता परीक्षण राष्ट्रीय  कृषि  अनुसंधान तंत्र जिसमें भारतीय  कृषि  अनुसंधान परिषद , राज्य कृषि  विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, में संचालित किया जाएगा ।दूसरा जैव  प्रभावकारिता परीक्षण एक ही फसल पर कम से कम एक मौसम के तीन  विभिन्न खुराकों के रूप में तीन कृषि  पारिस्थितिकी अवास्थानों पर  संचालित किए जाएंगे ।  उक्त आदेश  की अनुसूची VI में (i) भाग घ के स्थान पर  निम्नलिखित भाग रखा जाएगा जिसमें भाग घ  के तहत परीक्षण की कार्य पद्धति को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com