Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को सहकारी समितियों से मिलेगा खाद

16 जून 2025, शिवपुरी: किसानों को सहकारी समितियों से मिलेगा खाद – अभी किसानों को खरीफ उपार्जन के लिए खाद का वितरण किया जा रहा है और लगातार प्रशासन की निगरानी में किसानों को खाद का वितरण हो रहा है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा खाद्य वितरण व्यवस्था को लेकर सतत निगरानी भी की जा रही है किसानों को विपणन संघ के डबल लॉक खाद गोदामो पर किसानों की परेशानी को देखते हुए सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाने की व्यवस्था की गई है ।

इस व्यवस्था के अंतर्गत जिले की 86 सेवा सहकारी समितियों पर 13 जून 2025 की स्थिति में कुल 2175 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें 1375 मीट्रिक टन डीएपी, 625 मीट्रिक टन टीएसपी तथा 175 मीट्रिक टन एनपीके शामिल है।

जिले की सभी समितियों के डिफॉल्टर मुक्त (डियू) सदस्यों को खाद कर्ज के रूप में वितरित की जा रही है। वहीं ओवरड्यू किसानों को अपना पूर्व ऋण जमा करने पर समितियों द्वारा नवीन ऋण के रूप में खाद प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल किसानों को सुविधाजनक तरीके से खाद उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com