Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरक गुण नियंत्रण के अंतर्गत 10 जून से 10 अगस्त तक चलेगा सघन अभियान

16 जून 2025, मुरैना: उर्वरक गुण नियंत्रण के अंतर्गत 10 जून से 10 अगस्त तक चलेगा सघन अभियान – प्रदेश में खरीफ-2025 में 10 जून से 10 अगस्त, 2025 तक उर्वरक गुण नियंत्रण  अंतर्गत  सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तर से एक सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा संबंधित विकासखण्ड से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी का दल का गठन करने के निर्देश दिये गये हैं।

 निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि श्री पीसी पटेल के नेतृत्व में दल गठित किया गया है जिसमें प्रभारी अधिकारी सहायक संचालक श्री अनंत बिहारी सडैया सहायक के रूप में संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जिला परामर्शदाता और कृषि विस्तार अधिकारी दल में रहेंगे। दल उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण का इस प्रकार करेंगे निरीक्षण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत निहित प्रावधानों के अनुसार नमूने लिये जाये, सीधे सूर्य के प्रकाश, बारिश के स्थान से सैम्पलिंग न करें, सैम्पलिंग उपकरण पूरी तरह साफ हों, अधिक ऊंचाई तक स्टेकिंग में सभी दिशाओं से तथा विभिन्न परतों से संभावित बैग्स का चयन करें। एक ही ग्रेड के विभिन्न निर्माताओं के उर्वरकों का आपस में मिश्रण न करें।

एक ही निर्माता तथा एक ही ग्रेड परंतु अलग-अलग बैच के उर्वरकों को आपस में मिश्रित न करें। जैव उर्वरक के नमूने हेतु मूल पैकेट को, मूल रूप में बिना खोले निर्माता/विक्रेता कंपनी की पहचान छुपाते हुए प्रयोगशाला को भेजा जाये। प्रत्येक प्रकार के जैव उर्वरकों का बैचवार, लॉटवार नमूने लिए जावें, जिले में उपलब्ध सभी उर्वरकों (रासायनिक, मिश्रित उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, जैव उर्वरक, कार्बनिक उर्वरक, आदि) के नमूने समस्त निर्माण ईकाईयों, भण्डारण केंद्रो तथा विक्रय केंद्रों का निरीक्षण कर लिये जावे। नमूना लेने के समय उर्वरक स्कंघ की मात्रा, बैच नंबर/लॉट नंबर आदि का रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com