Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मौसम की चेतावनी के लिये ‘दामिनी’ मोबाइल एप से मिलेगी जानकारी

17 जून 2025, इंदौर: मौसम की चेतावनी के लिये ‘दामिनी’ मोबाइल एप से मिलेगी जानकारी – प्राकृतिक आपदाओं से समय पर बचाव के लिए जिला प्रशासन ने ‘ दामिनी  ‘ मोबाइल ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह ऐप भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा बनाया गया है, जो बिजली गिरने और खराब मौसम की जानकारी 24 घंटे पहले ही दे देता है। नियंत्रण कक्ष पुलिस स्वास्थ्य और अन्य विभागों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

‘दामिनी’ एप का उपयोग अनिवार्य – भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित  ‘दामिनी:  ऐप को जिले के सभी फील्ड स्टाफ और आमजन को डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह ऐप आकाशीय बिजली गिरने की संभावना की सटीक जानकारी 24 घंटे पहले देता है, जिससे समय रहते लोगों को सतर्क  किया जा सकता है।

आपदा के प्रति जागरूकता अभियान तेज – प्रशासन द्वारा आकाशीय बिजली, तूफान, धूल भरी आंधी  और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर तक माध्यमों के जरिए सही जानकारी और सुझावों का प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम में विभाग की चेतावनियों पर तुरंत कार्रवाई– भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी जा रही  शार्ट और  मीडियम  रेंज चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विभागों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सूचना प्रसार की बहु स्तरीय व्यवस्था – ऐप के जरिए प्राप्त जानकारी को  ‘ दामिनी ‘ द्वारा आमजन तक पहुंचाने के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग –   स्थानीय टीवी चैनलों पर फ्लैश न्यूज चलाना। ब्लॉक स्तर तक इंटरनेट और एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजना।  ग्राम पंचायतों में मुनादी और लाउडस्पीकर से चेतावनी प्रसारित करना।  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से जानकारी साझा करना। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह  ‘ दामिनी ‘ ऐप को डाउनलोड कर उसका उपयोग करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com