Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: अरहर की किस्म I किसान पहले I कपास की खेती I राजनाथ आम I इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

11 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. दुनिया की पहली अत्यधिक गर्मी सहने वाली अरहर की किस्म विकसित – अब 45 डिग्री तापमान में भी होगी अच्छी पैदावार

भारत के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली गर्मी-सहिष्णु अरहर की किस्म ICPV 25444 विकसित की है, जो तेज गर्मी—यहां तक कि 45 डिग्री सेल्सियस—में भी बेहतर फल देती है पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. भारत का स्पष्ट रुख: “किसान पहले”, अमेरिका को नहीं मिलेगी खुली छूट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में भारत अपने किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ-साफ कहा है कि अमेरिका भले ही अपने कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में ज्यादा जगह चाहता हो, लेकिन भारत अपने किसानों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़े….

3. पंजाब में कपास की खेती में 20% की वृद्धि, 2.98 लाख एकड़ तक पहुंचा रकबा

 पंजाब में कपास की खेती में इस साल करीब 20% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल 2.49 लाख एकड़ की तुलना में इस साल कपास का रकबा बढ़कर 2.98 लाख एकड़ हो गया है, जो 49,000 एकड़ से अधिक की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एस. गुरमीत सिंह खुदियान ने दी। पूरी खबर पढ़े….

4. किसानों के साथ शिवराज की मुलाकात: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के 12 दिन पूरे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को तेलंगाना के किसानों से मुलाकात की। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने रंगारेड्डी जिले के मनसनपल्ली और रामचंद्रगुडा गांवों में किसानों के साथ संवाद किया। पूरी खबर पढ़े….

5. ओडिशा के आम पहुंचे फ्रांस और बेल्जियम – 12 महीनों में 7+ देशों को हुआ करीब 100 मीट्रिक टन निर्यात

ओडिशा ने फ्रांस और बेल्जियम को अपने आम निर्यात गंतव्यों में शामिल कर लिया है, जिससे राज्य की कृषि निर्यात क्षमता को नया विस्तार मिला है। इससे पहले ओडिशा ने दुबई, लंदन, बर्मिंघम, रोम, वेनिस और डबलिन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। पूरी खबर पढ़े….

6. एमएसपी और केसीसी से किसानों को फायदा !

केंद्रीय मंत्रिमंडल की पिछले सप्ताह हुई बैठक में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के साथ किसान क्रेडिट कार्ड के हितग्राहियों के लिए संशोधित ब्याज छूट योजना के अंतर्गत ब्याज छूट घटक को जारी रखने और आवश्यक निधि व्यवस्था को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़े….

7. इस वर्ष समर्थन मूल्य पर नहीं होगी जायद मूंग की खरीदी    

मप्र में चालू जायद वर्ष 2025 में  लगभग 11 लाख 59  हज़ार हेक्टेयर में मूंग की फसल लेने का लक्ष्य रखा गया है । राज्य के प्रमुख जायद मूंग उत्पादक जिलों नर्मदापुरम, हरदा, विदिशा,रायसेन और सीहोर में इन दिनों मूंग की कटाई जारी है। पूरी खबर पढ़े….

8. चीन ने पेश किया पहला पूर्णतः स्वचालित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर “Honghu T70”

चीन ने अपना पहला पूर्णतः स्वचालित इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर “Honghu T70” लॉन्च कर दिया है, जो स्मार्ट और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Honghu T70 एक लिथियम बैटरी से संचालित होता है पूरी खबर पढ़े….

9. मलिहाबाद के प्रसिद्ध आम विशेषज्ञ कलीमुल्लाह ख़ान ने पेश किया नया ‘राजनाथ आम’

उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध आम उत्पादक कलीमुल्लाह ख़ान ने ‘राजनाथ आम’ नामक एक नई आम की किस्म विकसित की है, जिसे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सम्मान में नामित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

10. साफेक्स केमिकल्स ने गुजरात के भरूच में नया निर्माण संयंत्र शुरू किया

साफेक्स केमिकल्स ने गुजरात के भरूच में अपने नए निर्माण संयंत्र का संचालन शुरू कर दिया है। अप्रैल 2025 में शुरू किए गए इस संयंत्र को कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा माना जा रहा है और यह भारत के कृषि बाजारों में आपूर्ति श्रृंखला और उत्पाद उपलब्धता को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पूरी खबर पढ़े….