Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: पशु चिकित्सा I प्राकृतिक खेती I सोयाबीन फसल I अखरोट किस्में I जल प्रदुषण

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.मध्यप्रदेश: पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना से 8,000 पशुओं का घर पहुंचकर हुआ इलाज, टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर लें सुविधा का लाभ

मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना के तहत अब तक लगभग 8,000 पशुओं का घर पहुंचकर इलाज किया जा चुका है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसान और पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 7 एंबुलेंस वाहन चलित पशु चिकित्सा इकाई के तहत संचालित हैं, जिनमें प्रत्येक एंबुलेंस में एक डॉक्टर, एक पैरावेट, और एक ड्राइवर कम अटेंडेंट की तैनाती की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.प्राकृतिक खेती में हित समाहित- आचार्य देवव्रत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक खेती सभी किसानों के लिए अधिक उपयोगी है क्योंकि इसमें कम लागत में अधिक पैदावार होती है किसानों को आत्महत्या जेसी गंभीर समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता है यथासंभव किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाना चाहिए उक्त विचार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एग्रोविजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये । पूरी खबर पढ़े….

3.मध्यप्रदेश: देवास के सोनकच्छ विकासखंड में जिला स्तरीय टीम ने किया सोयाबीन फसलों का निरीक्षण

 देवास जिले में गठित एक विशेष टीम ने सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गढ़खजुरिया, रजापुर, जामगोद, ढाबलाखालसा, कचनारिया और खूंटखेड़ा में सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री डी.एस. मुझाल्दा, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराड़े, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. बडाया, कृषि वैज्ञानिक श्री हरिहर प्रजापति और फसल बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के श्री राहुल मंडलोई शामिल थे। पूरी खबर पढ़े….

4.मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने जिले के 347 समूहों को 4 करोड़ 12 लाख रुपये के हितलाभ किये वितरित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 अगस्त को महाराष्ट्र में आयोजित ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुरैना जिले में भी एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद श्री तोमर ने जिले की लखपति दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर समाजसेवी श्री कन्हैया लाल, अग्रणी जिला प्रबंधक सेंट्रल बैंक श्री एनके मंगल, और संगम संकुल स्तरीय परिसंघ की 100 से अधिक लखपति दीदियाँ भी मौजूद थीं। पूरी खबर पढ़े….

5.राजस्थान: खरीफ फसलों में कीट और रोग का बढ़ता खतरा, कृषि विभाग ने किया सर्वे

राजस्थान के अजमेर जिले में कृषि विभाग की टीम ने बाजरा, ज्वार, मक्का, मूंग और मिर्च जैसी खरीफ फसलों पर कीट-व्याधि प्रकोप का सघन सर्वेक्षण किया। इस सर्वे का उद्देश्य किसानों को कीट-रोगों से फसलों को बचाने और प्रभावी नियंत्रण के उपाय प्रदान करना था। सर्वे टीम का नेतृत्व जयपुर खंड के अतिरिक्त निदेशक श्री एल. एन. बैरवा ने किया, और उनके साथ संयुक्त निदेशक श्री शंकर लाल मीणा, सहायक निदेशक श्रीमती रेखा चौधरी, कृषि अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सिंह, और कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा शामिल थे I पूरी खबर पढ़े….

6.हिमाचल प्रदेश: सिरमौर के युवा किसान ने अखरोट की उन्नत किस्में लगा कर अच्छी आमदनी की

 सिरमौर जिले के पराडा गांव के उन्नतशील युवा किसान अर्जुन अत्री ने अखरोट की उन्नत किस्म की नर्सरी लगाकर कृषि में नया उदाहरण पेश किया है। अर्जुन का मानना है कि अगर खेती और बागवानी को वैज्ञानिक तरीकों से किया जाए, तो इससे अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है। अर्जुन ने नौणी यूनिवर्सिटी सोलन और बागवानी विभाग सिरमौर से अखरोट की खेती के बारे में प्रशिक्षण और जानकारी प्राप्त की। पूरी खबर पढ़े….

7.महाराष्ट्र: परभणी के 2 लाख किसानों को मिलेगी राहत, सोयाबीन फसल बीमा क्लेम का 225 करोड़ का भुगतान जल्द

महाराष्ट्र के परभणी जिले के लगभग 2 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि लंबित सोयाबीन फसल बीमा के 200 से 225 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। पूरी खबर पढ़े….

8.मध्यप्रदेश में गौ-पालकों को मिलेगा सरकार का समर्थन, गौ-शालाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की नई घोषणाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-पालकों को प्रोत्साहित करेगी और दस गायों से अधिक लालन-पालन करने वाले गौ-पालकों को अनुदान दिया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा उत्पादित दूध को सरकार खरीदकर बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांजी हाउसों को बंद कर गौ-शालाओं का विस्तार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्यप्रदेश: इंदौर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश का पहला अद्वितीय कार्यक्रम, ‘हर बालक कृष्ण-हर माँ यशोदा’

इंदौर में जन्माष्टमी के अवसर पर एक ऐतिहासिक और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 5,000 से अधिक बच्चों ने बाल-गोपाल और इतनी ही माताओं ने मैया यशोदा का रूप धारण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भव्य आयोजन में अपनी उपस्थिति से इसे और भी खास बना दिया। यह देश का अपने तरह का पहला धर्ममय कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना था। पूरी खबर पढ़े….

10.नदी जल प्रदुषण: परिचय, कारण एवं श्रोत तथा इसके दुषप्रभाव

नदी जल प्रदूषण आज एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। नदियाँ जीवनदायिनी होती हैं, लेकिन आजकल इनके जल में बढ़ते प्रदूषण ने न केवल पर्यावरणीय संकट उत्पन्न किया है, बल्कि मानव जीवन को भी प्रभावित किया है। इस लेख में नदी जल प्रदूषण के कारण, प्रभाव और इसे रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा किया गया है, साथ ही कुछ चित्रों के माध्यम से स्थिति की वास्तविकता को भी समझाने का प्रयाश किया गया है। पूरी खबर पढ़े….