Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री नड्डा ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार संभाला

13 जून 2024, नई दिल्ली: श्री नड्डा ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार संभाला – आज श्री जगत प्रकाश नड्डा ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभागों के सचिवों ने किया। कार्यभार संभालने के बाद, श्री नड्डा ने उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के सचिवों से बातचीत की, जहां उन्हें चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

श्री जे.पी. नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। 1989 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें भाजपा की युवा विंग के चुनाव प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में, उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन बार जीते। वे हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। श्री नड्डा ने नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाला।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)