Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर के युवा किसान ने अखरोट की उन्नत किस्में लगा कर अच्छी आमदनी की 

26 अगस्त 2024, भोपाल: हिमाचल प्रदेश: सिरमौर के युवा किसान ने अखरोट की उन्नत किस्में लगा कर अच्छी आमदनी की  – सिरमौर जिले के पराडा गांव के उन्नतशील युवा किसान अर्जुन अत्री ने अखरोट की उन्नत किस्म की नर्सरी लगाकर कृषि में नया उदाहरण पेश किया है। अर्जुन का मानना है कि अगर खेती और बागवानी को वैज्ञानिक तरीकों से किया जाए, तो इससे अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है।

अर्जुन ने नौणी यूनिवर्सिटी सोलन और बागवानी विभाग सिरमौर से अखरोट की खेती के बारे में प्रशिक्षण और जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपने खेतों और पोली हाउस में अखरोट की उन्नत किस्मों, जैसे कि कश्मीरी अखरोट, की पौध तैयार की। ये पौध अब तैयार हो चुकी हैं और जल्द ही फल देने लगेंगी, जिससे बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे।

अर्जुन का कहना है कि सिरमौर जिले में अखरोट की अच्छी उपज होती है और अगर किसान उन्नत और वैज्ञानिक तरीकों से अखरोट की खेती करें, तो उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सकती है। उन्होंने सभी किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी खाली पड़ी भूमि या खेतों में व्यावसायिक खेती के रूप में अखरोट की नर्सरी लगाएं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सिरमौर के अर्जुन अत्री एक युवा और उन्नतशील किसान हैं, जिन्होंने अपनी फसलों से अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com