राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन फसल मकारेना I सौर ऊर्जा I कपास फसल I गौ-पालन I डिजिटल फसल सर्वेक्षण

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.सोयाबीन की फसल के लिए प्रति एकड़ कितनी मकारेना की आवश्यकता होती है? खुराक और स्प्रे की संख्या बताएं

सोयाबीन की अधिकतम उपज प्राप्त करने के लिए पहला छिड़काव फूल आने की अवस्था में तथा दूसरा छिड़काव पहले छिड़काव के 12-15 दिन बाद करना चाहिए। मॅकेरीना की खुराक 250 मिली/एकड़ है। इसका उपयोग अन्य खरीफ फसलों जैसे मूंगफली, दलहन जैसे अरहर, उड़द, मूंग, सब्जी और फलों की फसलों पर भी किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

2.राष्ट्रपति ने की नई नियुक्तियां 9 राज्यों के राज्यपाल बदले

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का, श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का, श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का, पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3.सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है लक्ष्य हमारा: मंत्री श्री शुक्ला

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि आने वाला समय सौर ऊर्जा का है। हमें सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाना है क्योंकि ऊर्जा का सबसे सस्ता और सुलभ स्रोत सौर ऊर्जा बनने जा रहा है। मंत्री श्री शुक्ला ने ऊर्जा विभाग और काउंसिल ऑफ एनर्जी एनवायरमेंट एण्ड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के बीच आज मंत्रालय में हुए 3 साल के करारनामे (एमओयू) के बीच चर्चा में ये बातें कही। उन्होंने सीईईडब्ल्यू की टीम को अन्य राज्यों में किये गये कार्यों का अनुभव मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा। पूरी खबर पढ़े….

4.कृषि क्षेत्र में कार्बन ट्रेडिंग: किसानों के लिए नए अवसर

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र में कार्बन ट्रेडिंग तंत्र को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने दिसंबर 2023 में कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को अधिसूचित किया, जिसके तहत कृषि क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

5.हरयाणा सरकार ने कपास फसल के नुकसान के लिए किसानों को 65 करोड़ रुपये जारी किए

Advertisement
Advertisement

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल ने बताया कि खरीफ 2023 के दौरान कपास की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को 65 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, किसानों के कृषि उपकरण खरीदने के लिए 101 करोड़ रुपये की सब्सिडी उनके बैंक खातों में भेजी गई है। पूरी खबर पढ़े….

6.सोयाबीन किसानों के लिए 30 से 40 दिनों की फसल हेतु विशेष सलाह

सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह साप्ताहिक सलाह उनके फसल की सुरक्षा और बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान करती है।  सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में बोवनी की तिथियों में भिन्नता होने से इस समय सोयाबीन की फसल 30 से 40 दिन की हैं। कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो रही हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से फसल की बढवार अपेक्षाकृत नहीं हैं। पूरी खबर पढ़े….

7.अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से सजेगा भारतीय कृषि का भविष्य

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग में सक्रिय रूप से अग्रणी रहा है। 80 के दशक की शुरुआत से ही, मंत्रालय ने विभिन्न परियोजनाओं को वित्तपोषित किया है, जिनके तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फसल उत्पादन पूर्वानुमान के लिए पद्धतियाँ विकसित की हैं। 2012 में, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र की स्थापना की, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का संचालन करता है। पूरी खबर पढ़े….

8.जलवायु परिवर्तन: भारतीय कृषि को टिकाऊ बनाने की सरकार की मुहिम

केंद्र सरकार भारतीय कृषि को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने के लिए राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (एनएमएसए) लागू कर रही है। यह मिशन जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) के तहत चल रहा है और देश में टिकाऊ कृषि उत्पादन में मदद कर रहा है। एनएमएसए के प्रमुख घटकों में वर्षा आधारित क्षेत्र विकास (आरएडी), खेत पर जल प्रबंधन (ओएफडब्ल्यूएम) और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन (एसएचएम) शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

9.गौ-पालन को लाभ का धंधा बनाएंगे: डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिनों केरवा डेम बुल मदर फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को हरी घास खिलाई और दुलार भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौ-वंश को गौ-शालाओं में रखने का पूरा प्रयास कर रही है। गौ-शालाओं की क्षमता भी बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों और गौ-पालकों की आय बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

10.400 जिलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा

दलहनों और तिलहनों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए सरकार इन फसलों के उत्पादन, भंडारण और विपणनन को मजबूत बनाएगी। संसद में केन्द्रीय बजट पेश करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सीतारमण ने बताया कि सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसी तिलहनों में ‘आत्मनिर्भरताÓ हासिल करने के लिए एक कार्यनीति बनाई जा रही है, अंतरिम बजट में घोषणा की गई थी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement