Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

पटना में 12-15 मार्च को लगेगा एग्रो बिहार–2026 मेला, किसानों को मिलेगा आधुनिक यंत्रों पर प्रशिक्षण व सब्सिडी  

12 मार्च 2026, भोपाल: पटना में 12-15 मार्च को लगेगा एग्रो बिहार–2026 मेला, किसानों को मिलेगा आधुनिक यंत्रों पर प्रशिक्षण व सब्सिडी – बिहार सरकार खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में कृषि विभाग के द्वारा 12 से 15 मार्च तक राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला सह प्रदर्शनी “एग्रो बिहार–2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह 4 दिवसीय कृषि मेला पटना के गांधी मैदान में लगेगा, जहां देशभर के कृषि यंत्र निर्माता शामिल होंगे।

4 दिनों तक चलने वाले मेले में कृषि और पशुपालन से जुड़े कई आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो अन्नदाताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होंगी।  

किसानों के लिए रहेगा ये खास

मेला किसानों के लिए आधुनिक कृषि और पशुपालन यंत्रों के प्रदर्शन का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। किसानों को यांत्रिक उपकरणों के उपयोग और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, मेले में खाद्य प्रसंस्करण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, गन्ना उद्योग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग और कॉम्फेड भी अपनी योजनाओं और गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों की सुविधा के लिए मेले में फूड कोर्ट की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें बिहारी व्यंजनों की पेशकश होगी। गांधी मैदान में लगभग 3.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे किसान सभी प्रदर्शनों को आसानी से देख सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए प्रशिक्षण और किसान पाठशाला

मेला के दौरान प्रतिदिन “किसान पाठशाला” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण किसानों के लिए खेती के कार्यों को आसान और उत्पादक बनाने में सहायक होगा।

कृषि यंत्रों पर सरकारी सब्सिडी

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इस वर्ष से सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों के लिए विशेष रूप से अधिक अनुदान का प्रावधान किया गया है।

कौन लाभ उठा सकता है

20 हजार रुपये या उससे कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर पंजीकृत गैर-रैयत कृषक (वास्तविक खेतिहर किसान) भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को संबंधित जानकारी बिहार कृषि मोबाइल ऐप, जिला कृषि कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय या कृषि समन्वयक के माध्यम से प्राप्त हो सकती है।

मंच पर विभिन्न राज्यों के कृषि यंत्र निर्माता

इस मेले में बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि यंत्र निर्माता भी भाग लेंगे। इससे किसानों को देशभर में विकसित नई तकनीकों और यंत्रों से परिचित होने का मौका मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture