Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रपति ने की नई नियुक्तियां 9 राज्यों के राज्यपाल बदले

29 जुलाई 2024, नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने की नई नियुक्तियां 9 राज्यों के राज्यपाल बदले – राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने 9 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का, श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का , श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का ,श्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का. श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का एवं श्री सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

झारखंड के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें चंडीगढ़ के प्रशासक का भी दायित्व सौंपा गया है। सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा, श्री के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उपरोक्त सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com