Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री 10 जुलाई को प्राकृतिक खेती सम्मेलन को संबोधित करेंगे

9 जुलाई 2022, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री 10 जुलाई को प्राकृतिक खेती सम्मेलन को संबोधित करेंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 10 जुलाई, 2022 को सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक कृषि सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, प्रधानमंत्री ने मार्च, 2022 को गुजरात पंचायत महासम्मेलन में अपने संबोधन में प्रत्येक गांव के कम से कम 75 किसानों को खेती के प्राकृतिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया था। प्रधानमंत्री की इस परिकल्‍पना से प्रेरित, सूरत जिले ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने में मदद करने के उद्देश्‍य से विभिन्न हितधारकों और संस्थानों जैसे किसान समूहों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, तलाथियों, कृषि उत्पाद विपणन समितियों (एपीएमसी), सहकारी समितियों, बैंकों आदि को संवेदनशील बनाने और प्रेरित करने के लिए ठोस पहल और समन्वित प्रयास किए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 किसानों की पहचान की गई और उन्‍हें प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया। किसानों को 90 विभिन्न समूहों में प्रशिक्षित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले में 41,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

सम्‍मेलन का आयोजन गुजरात के सूरत जिले में किया जा रहा है और इसमें हजारों ऐसे किसान और हितधारक शामिल होंगे जिन्‍होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को अपनाया और सफलता हासिल की। सम्‍मेलन में गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: ट्राईकोडर्मा से बीजोपचार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें