Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आलू- टमाटर का घटेगा उत्पादन

बागवानी फसलों का तीसरा अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी

29 अक्टूबर 2022 , नई दिल्ली: आलू- टमाटर का घटेगा उत्पादन – कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में समाप्त फसल वर्ष के दौरान आलू और टमाटर के उत्पादन में 4-5 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। जबकि प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा।

बागवानी फसलों का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा कि आलू का उत्पादन पिछले साल के 5.61 करोड़ टन की तुलना में 2021-22 में 5 फीसदी कम होकर 5.33 करोड़ टन रह सकता है।

इसी तरह टमाटर का उत्पादन चार फीसदी घटकर 2.03 करोड़ टन रह सकता है जो पिछली समान अवधि में 2.11 करोड़ टन था। हालांकि फसल वर्ष 2021-22 में प्याज का उत्पादन बढ़कर 3.12 करोड़ टन हो सकता है जो पिछले साल 2.66 करोड़ टन था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कुल सब्जियों का उत्पादन पिछले साल के 20.04 करोड़ टन से बढ़कर 20.48 करोड़ टन रहने का अनुमान है। फलों का उत्पादन भी फसल वर्ष 2021-22 में बढ़कर 10.72 करोड़ टन होने का अनुमान है जो पिछले साल 10.24 करोड़ टन था।आंकड़ों से पता चलता है कि 2021-22 में कुल बागवानी फसलों का उत्पादन 2.31 फीसदी बढ़कर 34.23 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 33.46 करोड़ टन था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )