Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद अब 11 अक्टूबर से होगी

नई दिल्ली,  गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल के पकने में देरी हुई है।

किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने फैसला किया है कि एमएसपी के तहत धान की खरीद पंजाब और हरियाणा  राज्यों में 11 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी।

पंजाब के लिए केएमएस 2021-22 की खरीद और मिल भेजे जाने की अवधि 1 अक्टूबर, 2021 और हरियाणा में 25 सितंबर, 2021 थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सभी एजेंसियों को  11 अक्टूबर 2021 को पंजाब और हरियाणा राज्यों में धान की खरीद के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें