Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मेरठ के सकौती ग्राम में ‘कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन

10 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: मेरठ के सकौती ग्राम में ‘कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन – पूसा संस्थान द्वारा ‘अनुसूचित जाति उप योजना’ के अंतर्गत ‘कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण’ कार्यक्रम ग्राम सकौती, ब्लॉक दौराला, तहसील सरधना, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध, डॉ संजीव बालियान थे।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किसानों का सम्बोधित किया और पूसा संस्थान द्वारा चलाई जा रही परियोजना का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा किसान कल्याण के लिए कृषि संबंधित चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। उपस्थित अन्य अतिथिगणों ने भी किसानों के समक्ष अपने विचार रखे।

पूसा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पधारे विशिष्ठ अतिथियों में संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रसार), डॉ आर एन पडरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, डॉ संजीव बालियान का स्वागत किया। साथ ही अपने स्वागत भाषण में पूसा संस्थान द्वारा संचालित ‘अनुसूचित जाति उप योजना’ की विस्तृत चर्चा की और सरकार की अन्य कृषि परियोजनाओं के बारे में भी बताया। उप योजना के नोडल अधिकारी श्री संदीप लाल ने किसानों को इस योजना की रूपरेखा एवं दिशा निर्देश के बारे में अवगत कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर पूसा संस्थान की तरफ से उपस्थित वैज्ञानिकों की टीम में डॉ लक्ष्मण प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक पादप रोग विज्ञान विभाग; डॉ श्रवण सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक सब्जी विज्ञान विभाग; डॉ रविंद्र कुमार, प्रधान वैज्ञानिक केंद्रीय गौवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ; डॉ नफीस अहमद, प्रधान वैज्ञानिक कृषि प्रसार, कैटेट; डॉ टीकम सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक सस्य विज्ञान विभाग तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक आनुवांशिकी, विभाग, डॉ नरेश बैंसला उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए। प्रमुख रूप से गेहूं, गन्ना, सरसों व सब्जी फसलों की खेती के बारे में तकनीकी ज्ञान साझा किया। इसके साथ ही, उन्होंने अधिक उपज एवं आय के लिए वैज्ञानिक विधि और उन्नत तकनीकी का अनुसरण करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में आस पास के लगभग 30 गांवों के 1200 किसानों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए। इस अवसर पर किसानों को कृषि आदानों (इनपुट्स) जैसे उन्नत किस्मों के गेहूं के बीज, सब्जी बीज किट्स, फावड़े, दराती आदि कृषि उपयोगी यंत्र माननीय मंत्री द्वारा वितरित किए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )