Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा 16 जनवरी को होगी

प्रत्येक विजेता को 5 लाख रुपये मिलेंगे
एक असाधारण इनक्यूबेटर और एक एक्सेलरेटर को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा

14 जनवरी 2023, नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 की घोषणा 16 जनवरी को होगी – केंद्रीय उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा 16 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

श्री गोयल ‘मार्ग’ प्लेटफॉर्म (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) भी लॉन्च करेंगे, जो समस्‍त सेक्टरों, चरणों और कार्यों से जुड़े स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच मार्गदर्शन (मेंटरशिप) को सुविधाजनक बनाएगा। पोर्टल के मैचमेकिंग चरण, जिसे इस अवसर पर लॉन्च किया जाएगा, से स्टार्टअप्स को मेंटर्स के साथ जुड़ने और अपनी मेंटरशिप जरूरतों पर चर्चा करने में काफी मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022, जो कि इन पुरस्कारों का तीसरा संस्करण होगा, के तहत न केवल वित्तीय लाभ के संदर्भ में, बल्कि समाज पर व्‍यापक सकारात्‍मक प्रभाव डालने के लिए भी असाधारण क्षमता दर्शाने वाले उत्कृष्ट स्टार्टअप और उनका नेतृत्‍व करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विजेता और फाइनलिस्ट स्टार्टअप्स अपने व्यवसाय के विकास, मेंटरशिप, वित्‍त पोषण, पार्टनरशिप, बाजार पहुंच के अवसरों के लिए मिलने वाली सहायता से लाभान्वित होंगे जो उन्हें अन्य उद्यमियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। प्रत्येक विजेता स्टार्टअप को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक असाधारण इनक्यूबेटर और एक एक्सेलरेटर को भी 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत के पहाड़ी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के स्टार्टअप्‍स के उत्‍कृष्‍ट प्रयासों को सराहने के लिए इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है। यह श्रेणी महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स, ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्‍मक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने वाले स्टार्टअप्स के लिए शुरू की गई विशेष श्रेणियों के अतिरिक्त है।  

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए 17 क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए जिन्हें आगे 50 उप क्षेत्रों और 7 विशेष श्रेणियों में विभाजित किया गया। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, निर्माण, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, फिनटेक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और वेलनेस, मीडिया और मनोरंजन, उद्योग 4.0, सुरक्षा, अंतरिक्ष, परिवहन और यात्रा शामिल हैं।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )