Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि मंत्रालय के साथ 5जी यूजकेस लैब एक्सप्लोरेशन के लिए पूसा संस्थान में दूरसंचार टीम

5 फरवरी 2022, नई दिल्ली । कृषि मंत्रालय के साथ 5जी यूजकेस लैब एक्सप्लोरेशन के लिए पूसा संस्थान में दूरसंचार टीम – दूरसंचार विभाग (डॉट) की एक टीम ने कृषि मंत्रालय के साथ 5जी यूजकेस लैब एक्सप्लोरेशन के हिस्से के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर)-पूसा का भ्रमण किया, यह दौरा डॉट की अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा विचार-विमर्श और एमओएएफडब्ल्यू के लिए स्वदेशी 5जी समाधानों के साथ औद्योगिक प्रस्तुतियों से आगे की ही प्रकिया है।

डॉ पीके मेहरदा, संयुक्त सचिव, डिजिटल कृषि (डीएसी और परिवार कल्याण); आईसीएआर-आईएआरआई टीम – डॉ अशोक कुमार सिंह, निदेशक; डॉ अनिल राय, अपर महानिदेशक (आईसीटी); डॉ रबी एन साहू, प्रधान वैज्ञानिक और उनकी उत्साही विशेषज्ञ टीमों ने श्री किशोर बाबू वाईजीएससी, डीडीजी (एस-आर-आई), एलेक्स विकास, अपर महानिदेशक (एस-आर-आई) सहित डॉट की टीम को उनके दौरे के समय हरसंभव सुविधा प्रदान की। यह परिसर स्मार्ट कृषि के मोर्चे पर उत्कृष्ट डिजिटल पहलों का एक प्रमुख केंद्र है। स्मार्ट एजी-टेक कृषि पर आईसीआरए में “5जी प्रौद्योगिकी का जुड़ाव” तथा “डिजिकॉम सीओई और यूजकेस लैब” के उपयोग की काफी संभावनाएं हैं।

उपरोक्त पहल से परिकल्पित परिणाम इस प्रकार हैं: 1. डॉट साझेदारी के साथ कृषि क्षेत्र में 5जी नवाचार के साथ एमओएएफडब्ल्यू की डिजिटल नवाचार क्रियाओं को लागू करे। 2. उत्कृष्ट कृषि और स्मार्ट खेती पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं तथा 5जी उद्योग के साथ जुड़ाव बनाएं जिससे प्रारंभिक योजनाओं एवं 5जी संचालित समाधानों के प्रयास किये जा सकें। 3. डिजिकॉम समाधान के साथ एमओएएफडब्ल्यू के तहत सीओई और यूज़केस लैब बनाने का अवसर प्राप्त हों।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दोनों पक्षों के अधिकारियों के साथ एक टास्क फोर्स विधिवत कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से उत्पादों के साथ विकसित करेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री श्री मोदी को केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया आमंत्रित