राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 4 फरवरी से 8 मार्च तक

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 2017 के सबसे बड़े चुनावी संग्राम का ऐलान करते हुए गत दिनों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। यह चुनाव 4 फरवरी से 8 मार्च तक राज्यवार अलग-अलग चरणों में कराए जाएंगे। सबके नतीजे एकसाथ 11 मार्च को आएंगे। गत 4 जनवरी को तारीखों के ऐलान के साथ ही लगभग सवा दो माह चलने वाली चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।  मुख्य चुनाव आयुक्त श्री नसीम जैदी व चुनाव आयुक्त श्री ए.के. जोटी व श्री ओ.पी. रावत ने गत दिनों दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। 2014 के आम चुनाव और नोटबंदी के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement