राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: गन्ना नई किस्में I बासमती चावल I सोयाबीन मूल्य I लहसुन I पीएम-आशा योजना

19 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने लॉन्च की गन्ने की 04 नई किस्में, जानिए उनकी खासियतें

Advertisement
Advertisement

ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए गन्ने की 04 नई किस्में लॉन्च की हैं। इन नई किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में विकसित किया गया है। इन किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, इन किस्मों को विशेष रूप से भारत के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इनमें से चुन सकें। पूरी खबर पढ़े….

2.सोयाबीन, बासमती चावल के जरिए किसानों को पहुंचाया जाएगा लाभ: शिवराज

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोयाबीन, बासमती चावल, कपास और प्याज के जरिए लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। श्री चौहान जिले के रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले 10 दिनों से चले आ रहे गणेश उत्सव के समापन पर पूर्णाहुति यज्ञ में भाग लिया। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी थी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.कृषि रसायन ने की नकली पोषक सुपर स्टार बेचने की शिकायत

प्रसिद्ध कंपनियों के कृषि उत्पादों के नाम से नकली माल बनाकर बेचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला प्रतिष्ठित कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा लि. के उत्पाद पोषक सुपर स्टार के नाम से नकली माल बेचने का सामने आया है,जो एक किसान की जागरूकता से उजागर हुआ। एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस / प्रशासन की नाकामी से नकली कृषि आदानों के बेचे जाने से किसान प्रभावित होते हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. मध्यप्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों केजिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भिंड जिले के रौन  में सर्वाधिक 153. 0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पूरी खबर पढ़े….

5.नागदा एवं उज्जैन मंडी में नया सोयाबीन 5000 रुपये क्विंटल तक बिका, आवक तेज हुई

Advertisement8
Advertisement

पूरे देशभर में अब सोयाबीन की कटाई का काम शुरू हो गया है। वही, उज्जैन सहित एमपी की अन्य मंडियों में नई सोयाबीन की अच्छी आवक भी शुरू होने लगी है। बीते दिन उज्जैन मंडी में कुल 30 बोरी नई सोयाबीन आवक हुई। साथ ही उज्जैन संभाग की नागदा मंडी में भी नए सोयाबीन की आवक रही। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के किसानों ने सोयाबीन और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य बड़ाए जाने को लेकर आज कलेक्ट में धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। मामला किसानो के खेती में दिन प्रतिदिन हो रहे घाटे को लेकर है। भारत सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण किया जाता है। इस वर्ष शासन ने सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपए निर्धारित किया है तथा मक्का का 2225 रुपए निर्धारित किया है। पूरी खबर पढ़े….

7.वर्षा की अधिकता से दलहन तिलहन उत्पादन घटने की संभावना

दलहन और तिलहन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। परन्तु सारे पास उल्टे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इधर रकबा बढ़ा तो उधर लगातार हो रही मानसूनी बारिश की अधिकता से खरीफ फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। खासकर दलहनी और तिलहनी फसलें अधिक प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है जबकि धान को लाभ होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

8.सोने जैसा हुआ लहसुन: चोरी हो रही, किसान बने रखवाले

लहसुन सोने जैसा हो गया है और यही कारण है कि चोर इसकी चोरी कर रहे है वहीं किसानों को भी लहसुन की रखवाली करना  पड़ रही है। महंगा होने से चोर लहसुन भी चुराने लगे है। चोरों ने दस दिन में दो वाहनों, एक मकान, अरनियापीथा मंडी व दो गोदामों से लहसुन चोरी करने की वारदात की तथा हजारों रुपये कीमत का लहसुन चुराकर ले गए। पुलिस एक भी वारदात के आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। पूरी खबर पढ़े….

9.केंद्र सरकार ने पीएम-आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी, किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता लाना है। सरकार ने इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक 35,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। पूरी खबर पढ़े….

10.मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे: शिवराज सिंह ने गिनाईं कृषि से जुड़ी उपलब्धियां10.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कृषि क्षेत्र से जुडी 100 दिन की उपलब्धियां गिनाई। शिवराज सिंह चौहान ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कि उत्पादन को बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement