Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM आवास योजना I सोयाबीन खरीदी I गन्ना फसल I स्ट्रॉबेरी खेती I चना फसल

16 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्रधानमंत्री आवास योजना: नए सर्वे से हर गरीब को मिलेगा मकान

 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में 8.21 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में मकानों के आवंटन पत्र सौंपे। इस योजना के तहत राज्य में 12,636 करोड़ रुपये की लागत से मकान बनाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. सोयाबीन की रिकॉर्ड 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन खरीदी- श्री शिवराज सिंह 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहा है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी है और अब तक हम रिकॉर्ड 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन से ज्यादा सोयाबीन खरीद चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

3. भारत-जर्मनी के बीच कृषि क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की पहल

जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने मंगलवार को कृषि भवन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसर तलाशना था। चर्चा के दौरान कटाई के बाद की तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, और कृषि मशीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। पूरी खबर पढ़े….

4. गन्ने की फसल पर संकट: उत्पादन घटने से निर्यात पर संकट के बादल

भारत में गन्ने की फसल इस बार गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। गन्ने में फैल रहे रेड रोट रोग और बीते साल के शुष्क मौसम ने देश के चीनी उत्पादन पर गहरा प्रभाव डाला है। विशेषज्ञों के अनुसार, एथेनॉल निर्माण के बाद, 2024-25 में चीनी उत्पादन घटकर 276 लाख टन तक सीमित रहने का अनुमान है, जो बीते साल की तुलना में 44 लाख टन कम है। पूरी खबर पढ़े….

5. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

6. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

7. अब रात में फसलों को पानी देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा

जी हां ! अब मध्यप्रदेश के किसानों को तेज ठंड के दौरान रात को फसलों में पानी देने के लिए घर से नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि एमपी की सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए दिन में ही बिजली उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़े….

8. छिंदवाड़ा कलेक्टर ने जिले की पहली स्ट्रॉबेरी खेती का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम भुताई में किसान श्री कैलाश पवार की स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण किया। जिले में पहली बार हो रही इस अनूठी खेती को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। पूरी खबर पढ़े….

9. चना की फसल से ज्यादा पैदावार पाने के 5 विशेषज्ञ टिप्स

चना भारतीय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है, जो न केवल पोषण से भरपूर होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है। इसके उत्पादन में सही बीज, उर्वरक, और खेती तकनीक का बड़ा योगदान होता है। पूरी खबर पढ़े….

10. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत विशेष कैंप 14 एवं 15 जनवरी को

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग व ई-केवाईसी की कार्यवाही के लिए विशेष कैंप का आयोजन 14 एवं 15 जनवरी 2025 को किया जायेगा। पूरी खबर पढ़े….