Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे: शिवराज सिंह ने गिनाईं कृषि से जुड़ी उपलब्धियां

19 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे: शिवराज सिंह ने गिनाईं कृषि से जुड़ी उपलब्धियां – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कृषि क्षेत्र से जुडी 100 दिन की उपलब्धियां गिनाई। शिवराज सिंह चौहान ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कि उत्पादन को बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। कृषि और किसानों को तकनीक से जोड़ने के केंद्र सरकार ने पिछले दिनों डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की है, जिससे किसानों को डिजिटल पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध करवाना और सब्सिडी किसानों के सीधे खाते में भेजकर उन्हे आर्थिक रुप से मज़बूत बनाया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानो को सस्ता  ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के चहुमुखी विकास और देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये सरकार के प्रयासों के विषय में जानकारी दी उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ आगे कैसे बढ़े इस पर अनुसंधान के साथ तेजी से काम चल रहा है।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की,  फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए 65 फसलों की 109 नई किस्में जारी की गईं, जो जलवायु अनुकूल, कीट प्रतिरोधी और अधिक उपज वाली हैं। शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री 100 दिन की उपलब्धियां किसानों को समय पर सस्ता फर्टिलाइजर उपलब्ध हो जाए, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। यूरिया की एक बोरी आती है 2366 रुपए की, हम किसानों को उपलब्ध कराते हैं 266 रुपए में, डीएपी की एक बोरी आती है 2433 रुपए की, हम किसानों को उपलब्ध कराते हैं 1350 रुपए में।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नीचे देखें खबर से संबंधित वीडियो

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com