Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नागदा एवं उज्जैन मंडी में नया सोयाबीन 5000 रुपये क्विंटल तक बिका, आवक तेज हुई

18 सितम्बर 2024, इंदौर: नागदा एवं उज्जैन मंडी में नया सोयाबीन 5000 रुपये क्विंटल तक बिका, आवक तेज हुई – पूरे देशभर में अब सोयाबीन की कटाई का काम शुरू हो गया है। वही, उज्जैन सहित एमपी की अन्य मंडियों में नई सोयाबीन की अच्छी आवक भी शुरू होने लगी है। बीते दिन उज्जैन मंडी में कुल 30 बोरी नई सोयाबीन आवक हुई। साथ ही उज्जैन संभाग की नागदा मंडी में भी नए सोयाबीन की आवक रही।

5-6 दिन पहले उज्जैन मंडी में 8 बोरी नए सोयाबीन की आवक रही थी। जिसका दाम किसान को 3021 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला था। लेकिन इस बार किसानों को निराशा हाथ नहीं लगी। उनके सोयाबीन 5000 रुपये क्विंटल तक बिके। नागदा मंडी में आज ही  सोयाबीन का श्रीगणेश हुआ है। जो की, 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।

उज्जैन मंडी में नए सोयाबीन का रेट

उज्जैन मंडी में नई सोयाबीन का भाव 4811 रुपये प्रति क्विंटल रहा। किसान ईश्वर सुनवानी गोपाल ने फर्म श्री शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर 30 बोरी नई सोयाबीन का भाव 4811 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

नागदा मंडी में नए सोयाबीन का भाव 

नागदा मंडी में नई सोयाबीन का श्रीगणेश हुआ। उनके भाव इस प्रकार से है :-

1. 5001 रुपये प्रति क्विंटल में कृष्णा ट्रेडर्स।
2. 4624.5 रुपये प्रति क्विंटल में श्री बालाजी एग्रो।
3. 4547.25 रुपए प्रति कुंटल मे श्री पारसमल कन्हैयालाल जैन।
4. 4141 रुपये प्रति क्विंटल में श्री फरक्या ट्रेडर्स।
5. 4000 रुपये प्रति  क्विंटल मे श्री मदन मोहन एंटरप्राइजेज ने खरीदी की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उज्जैन मंडी भाव आज का

1. गेहूं लोकवन का भाव 2440 से 3317 रुपये क्विंटल रहा एवं 4411 बोरी आवक रही।
2. चना इटालियन का भाव 6890 रुपये क्विंटल रहा एवं 15 बोरी आवक रही।
3. चना काबुली का भाव 6202 से 12701 रुपये क्विंटल रहा एवं 31 बोरी आवक रही।
4. चना बड़ा का भाव 6400 रुपये क्विंटल रहा एवं 01 बोरी आवक रही।
5. मसूर का भाव 4500 रुपये क्विंटल रहा एवं 02 बोरी आवक रही।
6. रायडा का भाव 5718 रुपये क्विंटल रहा एवं 08 बोरी आवक रही।
7. बटला का भाव 7151 रुपये क्विंटल रहा एवं 02 आवक रही।
8. सोयाबीन सफेद का भाव 2351 से 4811 रुपये क्विंटल रहा एवं 4209 बोरी आवक रही।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com