Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

18 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों केजिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भिंड जिले के रौन  में सर्वाधिक 153. 0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 18 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 16% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 14 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 19 % अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति – आज सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर निकटवर्ती क्षेत्रों में स्थित है। इसके अलावा चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके दुर्बल होकर निम्न दाब  क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है । वर्तमान में मानसून ट्रफ फिरोजपुर, नारनौल, उत्तरी मप्र और निकटवर्ती क्षेत्रों के मध्य में स्थित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र पेंड्रा रोड़, पुरी से गुजरते  हुए  दक्षिण – पूर्व दिशा की ओर मध्य पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। उत्तरी पंजाब और  संलग्न निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सीधी, रीवा और मऊगंज जिलों में वज्रपात / झंझावात के साथ कहीं – कहीं  भारी वर्षा ( 64. 5 से 115. 5 मि मी ) होने की संभावना है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं ,सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया और  मैहर जिलों में  कुछ स्थानों पर और ग्वालियर, भिंड , मुरैना जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com