राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन-मूंगफली खरीद I चावल बिजनेस I नकली उर्वरक I टमाटर कीमत I गेहूं MSP

13 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. 90 दिन से ज्यादा मिलेगा मौका! सरकार ने बढ़ाई सोयाबीन-मूंगफली की खरीद अवधि

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) को 15वें वित्त आयोग चक्र के तहत वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। यह योजना मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य अंतर भुगतान योजना (PDPS), बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) और मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) का समावेश करती है। पूरी खबर पढ़े….

2. IRRI और ओडिशा सरकार की बड़ी पहल: पारंपरिक चावल से करोड़ों का बिजनेस

अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (IRRI) ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग (DAFE) और मिशन शक्ति विभाग (DMS) के साथ मिलकर राज्य में एक विशेष मिनी-फैक्ट्री स्थापित करेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों (WSHGs) को चावल मूल्यवर्धन (Rice Value Addition) के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना, उन्हें बुनियादी ढांचे और बाज़ार तक पहुंच प्रदान करना है, पूरी खबर पढ़े….

3. सावधान! बाजार में नकली उर्वरक और कीटनाशक की भरमार, सरकार के आंकड़ों में बड़ा खुलासा

देश भर में किसानों को नकली बीज, कीटनाशक और उर्वरक की आपूर्ति को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 2023-24 के दौरान कितने नमूनों की जांच की गई और कितने नकली पाए गए। पूरी खबर पढ़े….

4. टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट, सरकार अब ऐसे करेगी मदद

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के तहत परिवहन लागत की प्रतिपूर्ति को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य उत्पादक राज्यों से उपभोक्ता राज्यों तक टमाटर की आपूर्ति को सुचारू बनाना और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाना है। पूरी खबर पढ़े….

5. टमाटर किसानों को राहत: सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत परिवहन अनुदान लागू किया

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर के गिरते दामों को देखते हुए, भारत सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के परिवहन घटक को लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, जब उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच टमाटर, प्याज और आलू (TOP फसलों) की कीमतों में अंतर होता है, पूरी खबर पढ़े….

6. बड़ी खबर: अब 100% तुअर, उड़द और मसूर खरीदेगी सरकार, जानें डिटेल

सरकार ने मूंगफली, सोयाबीन और दालों की सरकारी खरीद अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी है। वहीं, महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद 24 दिन और तेलंगाना में 15 दिन बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़े….

7. नकली बीज और खाद से किसान परेशान- सरकारी जांच में चौंकाने वाले खुलासे

भारतीय किसानों के लिए नकली कृषि इनपुट्स (बीज, उर्वरक और कीटनाशक) एक गंभीर चुनौती बने हुए हैं। वर्ष 2023-24 में देशभर में हजारों नमूनों की जांच के बाद इनमें से कई को गैर-मानक और मिलावटी पाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….

8. PM फसल बीमा योजना में बड़ा सुधार! अब सैटेलाइट से होगा नुकसान का सही आकलन

किसानों को समय पर और पारदर्शी बीमा दावों का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उपग्रह तकनीक आधारित फसल नुकसान आकलन प्रणाली को अपनाया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एमएनसीएफसी) के माध्यम से रिमोट सेंसिंग डेटा और अन्य तकनीकों के उपयोग पर एक पायलट अध्ययन किया था, पूरी खबर पढ़े….

9. अब मोबाइल बताएगा आपका बीज असली है या नकली! जानें पूरी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रमाणित बीजों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि बीज प्रमाणीकरण संस्था की स्थापना बीज अधिनियम 1966 के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता युक्त बीजों का प्रमाणीकरण करना है। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements