Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: चावल बिक्री I खरीफ फसल I विश्व व्यापार संगठन I प्याज खरीदी I ग्राम पंचायत निर्माण

06 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.भारत आटा और भारत चावल की रियायती बिक्री का दूसरा चरण शुरू, उपभोक्ताओं को राहत

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज भारत आटा और भारत चावल की खुदरा बिक्री के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत, 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटा और 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा की भी उपस्थिति रही, और इस अवसर पर एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई गई। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.2024-25 के खरीफ फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन: कृषि मंत्रालय ने जारी किए प्रथम अग्रिम अनुमान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के प्रथम अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1647.05 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 89.37 लाख टन अधिक है। यह आंकड़ा औसत खरीफ उत्पादन से भी 124.59 लाख टन अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

3.मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान एवं स्टार्टअप की सफलता की सम्भावनाएँ

हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में प्राथमिक क्षेत्र ने उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला के रूप में प्राथमिक क्षेत्र ने अपनी स्थिति को मजबूत किया है। पूरी खबर पढ़े….

4.भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका का WTO में खाद्य भंडारण और आयात सुरक्षा उपायों पर जोर

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कृषि समिति से मांग की है कि सार्वजनिक खाद्य भंडारण और कृषि उत्पादों के आयात में उछाल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा उपायों जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। तीनों देशों का कहना है कि WTO सचिवालय द्वारा सुझाए गए “फैसिलिटेटर-ड्रिवन” यानी मध्यस्थ-आधारित प्रक्रिया के बजाय इन मुद्दों पर औपचारिक चर्चा होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़े….

5.क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने आई एंड बी सीड्स का किया अधिग्रहण

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने अपने 12वें अधिग्रहण की घोषणा की है, जिसमें उसने आई एंड बी सीड्स का अधिग्रहण किया है। आई एंड बी सीड्स फूल और सब्जी बीज बाजार में एक प्रमुख कंपनी है, जो इन्डस और एसपीएस ब्रांड्स के साथ गेंदा बीज में अग्रणी स्थान रखती है। यह अधिग्रहण क्रिस्टल को अपने बीज व्यवसाय को विविधित करने और सब्जी व फूल खंडों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का अवसर देगा, जिससे कंपनी इस क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभर सकेगी। पूरी खबर पढ़े….

6.सिंजेंटा ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया 

किसानों की भलाई के लिए रचनात्मक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रमुख एग्रीटेक कंपनी सिंजेंटा इंडिया ने हाल ही में दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते हरियाणा के किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और विविधीकृत व सतत कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। मंगलवार को सिंजेंटा इंडिया ने सरकार के संस्थानों के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिससे हरियाणा के किसानों को लाभ प्राप्त हो सके। पूरी खबर पढ़े….

7.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

 सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

8.वर्ष 2024-25 के लिए मुख्य खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी

 कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए मुख्य कृषि फसलों (केवल खरीफ) के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। ये अनुमान मुख्यत: राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किये गये हैं। राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित और त्रिकोणित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

9.भारत में 3301 ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने देश भर में ग्राम पंचायतों की शासन क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई बड़े फैसले लिए हैं। पंचायती राज मंत्रालय की केंद्रीय अधिकारप्राप्त समिति (सीईसी) की 8वीं बैठक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत नई योजनाओं पर सहमति बनी। पूरी खबर पढ़े….

10.चक्रवाती तूफान दाना के दौरान मछुआरों के लिए स्वदेशी ट्रांसपोंडर बने जीवन रक्षा कवच

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की एक अहम पहल के तहत मछुआरों को सुरक्षित रखने के लिए स्वदेशी ट्रांसपोंडर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो चक्रवाती तूफान दाना के दौरान जीवन रक्षक साबित हुई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत शुरू की गई इस परियोजना में मछुआरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समुद्री संचार को मजबूत बनाया गया है। पूरी खबर पढ़े….