Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: दलहन फसल I पीएम-किसान I मत्स्य पालन I बजट 2025-26 I ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट I गेहूं खरीदी

03 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. दलहन की किल्लत खत्म होगी? पीएम मोदी ने वेबिनार में बताया सरकार का रोडमैप

कृषि और ग्रामीण समृद्धि को लेकर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम नीतिगत बिंदुओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है, जिसमें नीतियों की निरंतरता के साथ नए दृष्टिकोण को भी शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. देश के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 22 हजार करोड़

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भागलपुर में किसान सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 19वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी। डीबीटी द्वारा देश के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रु. से अधिक राशि जमा हुई। इसके साथ अब तक दी राशि 3.68 लाख करोड़ रु. हो गई है I पूरी खबर पढ़े….

3. अंडमान और लक्षद्वीप बनेंगे मत्स्य पालन का हब? पीएम मोदी ने दिए संकेत

केंद्र सरकार के बजट के बाद आयोजित “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” वेबिनार में विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को लेकर चर्चा हुई। इस आयोजन में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी) और पंचायती राज मंत्रालय के मंत्री, श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह और इसमें मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग विशेषज्ञों और मत्स्य संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

4. पीएम मोदी बोले– गांव और किसानों के लिए बजट में ये है सबसे अहम

केंद्रीय बजट 2025-26 में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया और कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है, जो नीतिगत निरंतरता और विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। पूरी खबर पढ़े….

5. 3.1 करोड़ टन गेहूं खरीदेगा केंद्र, राज्यों को सख्त निर्देश

केंद्र सरकार ने आगामी रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2025-26 के दौरान 3.1 करोड़ टन (310 लाख मीट्रिक टन) गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही, खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2024-25 में धान की खरीद का लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। यह जानकारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में सामने आई। पूरी खबर पढ़े….

6. PM-KISAN: 19वीं किस्त नहीं मिली? यह काम करते ही आएंगे पैसे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त उन किसानों को नहीं मिल रही है, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, जमीन सत्यापन नहीं कराया है या अपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं किया है। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।

पूरी खबर पढ़े….

7. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत राज्य में 30 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रिमोर्ट का बटन दबाकर प्रदेश में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू 18 नवीन नीतियों का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश उद्योग नीति 2025, एमएसएमई नीति, एक्सपोर्ट प्रमोशन नीति, लॉजिस्टिक्स नीति, स्टार्टअप नीति, मध्यप्रदेश एनीमेशन, वीआर, गैमिंग कामिक्स और विस्तारित रियलिटि नीति, जीसीसी नीति, सेमी कंडक्टर नीति, पूरी खबर पढ़े….

8. खाद्य मंत्री ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने निर्देश दिये हैं कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

9. थ्रेशर चलाने में सावधानी रखें

कृषि में मशीनों के अधिकाधिक उपयोग से मानव द्वारा किये जाने वाले श्रमसाध्य कार्यों में बहुत कमी आयी है। गहाई मशीनों (थ्रेशर) के उपयोग से समय पर गहाई पूरी करके पैदावार की क्षति को कम किया गया है। उच्च क्षमता व दक्षता वाले थ्रेशर के उपयोग से समय की बचत के साथ-साथ गहाई में लगने वाला श्रम भी कम हुआ है। महीनों तक चलने वाला गहाई का कार्य अब कुछ दिनों में ही हो जाता है। पूरी खबर पढ़े….

10. 5 रूपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन! इस राज्य में किसानों के लिए ऐलान

मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अपने राज्य के किसानों के लिए एक ओर महत्वपूर्ण घोषण की है और यह घोषणा है बिजली का स्थाई कनेक्शन देने का। आपको यह आश्चर्य ही होगा कि महज पांच रूपए में ही  यह कनेक्शन किसानों को उपलब्ध किया जाएगा। संभवतः मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य होगा जहां किसानों के लिए इतना महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है। पूरी खबर पढ़े….