Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएम मोदी बोले– गांव और किसानों के लिए बजट में ये है सबसे अहम

03 मार्च 2025, नई दिल्ली: पीएम मोदी बोले– गांव और किसानों के लिए बजट में ये है सबसे अहम – केंद्रीय बजट 2025-26 में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया और कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है, जो नीतिगत निरंतरता और विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने बजट निर्माण में हितधारकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इन सुझावों ने बजट को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद की है।

प्रधानमंत्री ने सभी से इस बात पर चर्चा करने का आग्रह किया कि जारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सुझावों और योगदान से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने यह कहते हुए समापन किया कि सभी की सक्रिय भागीदारी से गांव सशक्त होंगे और ग्रामीण परिवार समृद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वेबिनार बजट की योजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में सहायक होगी। उन्होंने बजट के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।

बजट में घोषित योजनाओं पर चर्चा

वेबिनार का मुख्य उद्देश्य बजट 2025-26 में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए रणनीति तैयार करना था। इसमें प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण बढ़ाने, दालों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने, कपास उत्पादकता में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वेबिनार में हुई चर्चा को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि और ग्रामीण समृद्धि के लिए बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। चौहान ने यह भी कहा कि भारत विश्व की खाद्य टोकरी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वेबिनार में केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों, विषय विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं, बैंकरों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव रखे।

मंत्रालय ने कहा कि वह किसानों और ग्रामीणों की समृद्धि के लिए सुधारों को लागू करने में हितधारकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वेबिनार के निष्कर्षों को बजट योजनाओं के क्रियान्वयन में शामिल किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com