राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कीटनाशक I गन्ने किस्में I अरहर खेती I किनोआ I कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

20 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.उत्तर प्रदेश के शामली में 10 कीटनाशक दवाओं पर रोक

उत्तर प्रदेश के शामली में जिला कृषि विभाग ने 10 कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं सभी पेस्टीसाइड्स विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है कि यदि कोई इन कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

2.ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने लॉन्च की गन्ने की 04 नई किस्में, जानिए उनकी खासियतें

Advertisement
Advertisement

 ICAR- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए गन्ने की 04 नई किस्में लॉन्च की हैं। इन नई किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में विकसित किया गया है। इन किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है, इन किस्मों को विशेष रूप से भारत के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इनमें से चुन सकें। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3.सोयाबीन, बासमती चावल के जरिए किसानों को पहुंचाया जाएगा लाभ: शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोयाबीन, बासमती चावल, कपास और प्याज के जरिए लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। श्री चौहान जिले के रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले 10 दिनों से चले आ रहे गणेश उत्सव के समापन पर पूर्णाहुति यज्ञ में भाग लिया। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी थी।  पूरी खबर पढ़े….

4.कृषि रसायन ने की नकली पोषक सुपर स्टार बेचने की शिकायत

प्रसिद्ध कंपनियों के कृषि उत्पादों के नाम से नकली माल बनाकर बेचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला प्रतिष्ठित कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा लि. के उत्पाद पोषक सुपर स्टार के नाम से नकली माल बेचने का सामने आया है,जो एक किसान की जागरूकता से उजागर हुआ। पूरी खबर पढ़े….

5.100 दिन में किसानों के लिए बड़ी योजनाएं: कृषि उत्पादकता और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement
Advertisement

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की, सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में किसानों के हित में कई नीतियां लागू की हैं, जिनका उद्देश्य कृषि उत्पादकता और निर्यात को बढ़ाना है। शाह ने बताया कि सरकार ने 14 क्षेत्रों में 15 लाख करोड़ रुपये की नीतियां लागू की हैं, जिनमें कृषि क्षेत्र भी शामिल है। पूरी खबर पढ़े….

6.किनोआ- पोषण और गुणवत्ता

किनोआ दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला पौधा है जिसे छद्म या नकली अनाज भी कहा जाता है। इसे दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र में कई हजार सालों से उगाया जा रहा है। किनोआ में अनुवांशिक विभिन्नता पाई जाती है जिस कारण इसे अलग-अलग कृषि जलवायु क्षेत्रों में उगाया जा सकता है। इसे समुद्र तल से अत्यंत ऊंचे (हिमालय क्षेत्र) से लेकर मानसूनी क्षेत्र तक में उगाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

7.मध्यप्रदेश: 10 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू

लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने राज्य के किसानों के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर, रीपर कम सहित 10 कृषि यंत्रों पर आवेदन मांगे गए है। योजना के तहत इन कृषि यंत्रों किसानों को आधे से ज्यादा का अनुदान दिया जायेगा। यानी अधिकतम 55 प्रतिशत तक की सब्सिडी  का लाभ लिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़े….

8.कृभको और नोवोनेसिस ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

दुनिया की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी कंपनी कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) और जैविक समाधानों के कारोबार में विश्व की अग्रणी कंपनी नोवोनेसिस ने एक समझौता पर हस्ताक्षर किए. दोनों संगठनों ने, इसके अंतर्गत कृषि-जैव समाधानों के क्षेत्र में सहयोग के ऐसे अवसरों का पता लगाने के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की घोषणा की है, जिससे फसलों की उपज और खेत की मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा. पूरी खबर पढ़े….

9.हर मंगलवार किसानों से मिलेंगे कृषि मंत्री, अक्टूबर से नई योजनाओं की शुरुआत

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाईं। अक्टूबर से ‘किसान चौपाल-लैब टू लैंड’ योजना की शुरुआत होगी, जिसके तहत वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों से संवाद करेंगे। हर मंगलवार को कृषि मंत्री खुद किसानों और किसान संगठनों से मिलेंगे, जिससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। पूरी खबर पढ़े….

10.पौष्टिक अरहर की उन्नत खेती

काजानस काजन, जिसे अरहर या तुर दाल के नाम से भी जाना जाता है, यहाँ एक बारहमासी पौधा है जिसे अक्सर वार्षिक रूप में उगाया जाता है। अरहर की दाल प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है तथा यह नाइट्रोजन स्थिरीकरण के माध्यम से मिट्टी को समृद्ध बनाती है। इसे विशेष रूप से दक्षिण एशिया, अफ्रीका और कैरेबियन में उगाया जाता है, जहां यह आहार में मुख्य है और स्थानीय कृषि और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण होता है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement