Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश के शामली में 10 कीटनाशक दवाओं पर रोक

19 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शामली में 10 कीटनाशक दवाओं पर रोक – उत्तर प्रदेश के शामली में जिला कृषि विभाग ने 10 कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं सभी पेस्टीसाइड्स विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है कि यदि कोई इन कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बिक्री के लिए प्रतिबंधित कीटनाशक का नाम

इन दस प्रतिबंधित कीटनाशकों के नाम हैं कार्बेन्डाजिम, क्लोरपाइरीफोस, ट्राइसाइक्लाज़ोल, एसीफेट, थायमेथोक्सम, बुफ्रोबेंज़िन, इमिडाक्लोप्रिड, प्रोपिकानाज़ोल, हेक्साकोनाज़ोल, प्रोफेनोफोस।

विभाग ने यह प्रतिबंध 60 दिनों के लिए लगाया है। प्रदेश सरकार ने बासमती चावल की शुद्धता सुनिश्चिता करते हुए यह फैसला लिया है। भारत दुनिया का प्रमुख बासमती चावल निर्यातक देश है। बीते साल यूरोपियन यूनियन के कई देशों ने भारत से आई बासमती चावल की खेप पर कीटनाशकों का अधिक प्रयाेग होने का हवाला देते लौटा दिया था। इससे चावल निर्यात में 15 प्रतिशत तक गिरावट आई है। इसके बाद एपीडा की सिफारिश के बाद 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com