राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: धान की नई किस्म I पोल्ट्री उद्योग I चना MSP I पीएम किसान योजना I जल गंगा संवर्धन अभियान

05 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. जीनोम संपादित चावल की नई किस्मों से अधिक उत्पादन, सिंचाई जल में बचत होगी: श्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के नई दिल्ली स्थित , एनएएससी कॉम्प्लेक्स में, देश में विकसित विश्व की पहली दो जीनोम संपादित चावल की किस्मों का लोकार्पण किया और वैज्ञानिक शोध की दिशा में नवाचार की शुरुआत की। बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और किसानों ने कार्यक्रम में शिरकत की। पूरी खबर पढ़े….

2. इक्रीसेट ने नई बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती कैथी रीड का स्वागत किया

Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT)ने श्रीमती कैथी रीड को अपने शासी बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की । पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. ICRISAT और SERP की साझेदारी से किसानों की आय होगी दोगुनी? जानिए योजना

 तेलंगाना के किसानों के सामने आने वाली फसल कटाई के बाद नुकसान, भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) और सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP) ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थानों ने 22 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण समझौता पत्र (MoA) पर हस्ताक्षर किए, पूरी खबर पढ़े….

4. भारत का पोल्ट्री उद्योग: चुनौतियों से निपटने के लिए पटना में रणनीतिक सत्र, जानें क्या हैं उपाय

 भारत के पोल्ट्री उद्योग के सामने बढ़ती लागत और बाजार की अस्थिरता जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कंपाउंड लिवस्टॉक फीड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीएलएफएमए) ने यूएस ग्रेन्स काउंसिल और बिहार पोल्ट्री फार्मर्स एसोसिएशन (बीपीएफए) के सहयोग से पटना में एक सेमिनार का आयोजन किया। पूरी खबर पढ़े….

5. चना के दामों में उछाल: MSP से ऊपर पहुंचे भाव, आगे और तेजी की उम्मीद

Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने  चना आयात पर 10% शुल्क लगाने के बाद चना की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। निचले दामों पर बढ़ी खरीदारी ने चना के भाव को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर पहुंचा दिया है। सीजन की शुरुआत में बढ़े उत्पादन के अनुमान से चना के दाम MSP से नीचे लुढ़क गए थे, लेकिन अब बाजार में रिकवरी साफ दिख रही है। पूरी खबर पढ़े….

6. अब पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त का है इंतजार, क्या हो सकती है तारीख

अब देश के किसानों को पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त मिलने का इंतजार है। बता दें कि अभी तक हितग्राही किसानों को 19 किस्त मिल चुकी है। हालांकि 20 वीं किस्त के बारे में जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार केन्द्र सरकार 20 वीं किस्त का पैसा जून माह में भेज सकती है। पूरी खबर पढ़े….

7. पुसा डीएसटी धान 1: अधिक उत्पादन के लिए जीनोम-संपादित धान की किस्म

पुसा डीएसटी राइस 1 भारत में विकसित एक और क्रांतिकारी जीनोम-संपादित धान की किस्म है, जिसे आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली ने एमटीयू 1010 किस्म के आधार पर विकसित किया है। यह किस्म CRISPR-Cas आधारित जीनोम संपादन तकनीक से तैयार की गई है पूरी खबर पढ़े….

8. DRR धान 100 (कमला): भारत की पहली जीनोम-संपादित उच्च उपज वाली धान की किस्म

भारत ने कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय धान अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIRR), हैदराबाद ने DRR धान 100 (कमला) को विकसित किया। यह किस्म लोकप्रिय सांबा महसूरी (BPT 5204) पर आधारित है पूरी खबर पढ़े….

9. पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के लिए उच्च उपज वाली धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के हैदराबाद स्थित धान अनुसंधान संस्थान ICAR-IIRR द्वारा विकसित की गई नई जीनोम-एडिटेड धान किस्म DRR Paddy 100 (कमला) पूर्वी भारत के धान उत्पादक राज्यों—पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड—के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

10. जल गंगा संवर्धन अभियान में हजारों जल स्रोत पुनर्जीवित होने लगे

30 अप्रैल से प्रारंभ किया गया “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान एक बहु-स्तरीय आयोजन है। इसका उद्देश्य राज्य के जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों, झीलों, पुराने कुओं, बावड़ियों और जल-धाराओं को पुनर्जीवित करना और उन्हें सतत रूप से संरक्षित करना है। यह अभियान सरकारी योजना से आगे बढ़कर अब जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement