Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सब्जी – फलों के न्यूनतम मूल्य तय करने में केरल सरकार अव्वल

27 अक्टूबर 2020, इंदौर: किसानों के हित में निर्णय लेने की बातें तो देश की राज्य सरकारें बहुत करती है, लेकिन वास्तविक धरातल पर केरल की सरकार देश की ऐसी पहली सरकार बन गई है जिसने 16 सब्जी-फलों की फसलों के न्यूनतम दाम तय किए हैं। इस कदम से केरल के किसानों को बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी।

जिन फसलों के न्यूनतम मूल्य तय किए हैं उनमें वायनाड केला 30 रु किलो,अनन्नास 15, खीरा 8, करेला 30, टमाटर 8, भिंडी 20, पत्ता गोभी 11, गाजर 21, आलू 20, लौकी 9, चिचिंडा 16, फली (बीन्स) 28, लहसुन 139 और चुकन्दर 21 रु शामिल हैं। इनका निर्धारण राज्य कृषि मूल्य मंडल द्वारा लागत में 20 % जोड़कर किया गया है। इस आधार मूल्य से कम दामों पर इन फसलों के बिकने पर ज़िला स्तरीय समितियां जिलों के दाम घोषित करेंगी।

महत्वपूर्ण खबर: सरकार ने प्याज पर स्टॉक लिमिट लगाई

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

Photo on VisualHunt.com

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें