राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: नमो ड्रोन दीदी I HDPS योजना I फसल बीमा I किसान आईडी I विश्व महिला दिवस

08 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. नमो ड्रोन दीदी योजना: सरकार दे रही ड्रोन खरीदने पर 80% सब्सिडी

नमो ड्रोन दीदी केंद्र सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कृषि सेवाओं  के लिए ड्रोन तकनीक से लैस करके उन्हें सशक्त बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

2. इक्रीसेट को मिला नया नेतृत्व, डॉ. हिमांशु पाठक बने महानिदेशक

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) ने डॉ. हिमांशु पाठक को अपना नया महानिदेशक नियुक्त किया है। 6 मार्च को आयोजित एक समारोह में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पूरी खबर पढ़े….

3. सरकार ने इतालवी राईग्रास के बीजों के आयात के नियमों में ढील दी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इटालियन राईग्रास (Lolium multiflorum) के बीजों के आयात से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। 4 मार्च 2025 को जारी प्लांट क्वारंटीन (भारत में आयात का विनियमन) (सातवां संशोधन) आदेश, 2025 के तहत, सरकार ने जापान और अमेरिका से इन बीजों के आयात पर लगे कुछ प्रतिबंध हटा दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. गेहूं उत्पादन में 8% की बढ़ोतरी! लेकिन सरकारी खरीद क्यों घट रही है?

भारत में 2024-25 (जुलाई-जून) फसल वर्ष के दौरान गेहूं उत्पादन में 8.2% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, इस साल गेहूं की खेती का रकबा बढ़कर 328 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिससे उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

5. 8 मार्च विश्व महिला दिवस: विकसित भारत के संकल्प के संदर्भ में

भारत के कृषि उत्पादन में महिलाओं की अहम भूमिका है। भारतीय संविधान में लिंग पर आधारित समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी है परन्तु वस्तुस्थिति में विकास और नियोजन में ये व्यवस्था अपूर्ण रही। प्रारंभ में परिणाम मूलक प्रयास ना होने से महिलाओं की स्थिति निरंतर जटिलता पूर्ण होती गई। पूरी खबर पढ़े….

6. कपास किसानों के लिए HDPS योजना, सरकार दे रही ₹16,000 तक की सब्सिडी

 भारत में लगभग 1.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर कपास की खेती होती है, लेकिन अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तुलना में औसत उत्पादकता कम बनी हुई है। ये देश जैव-प्रौद्योगिकी और सटीक कृषि (Precision Agronomy) का भरपूर उपयोग कर रहे हैं, पूरी खबर पढ़े….

7. सरकार ने इतालवी राईग्रास के बीजों के आयात के नियमों में ढील दी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इटालियन राईग्रास (Lolium multiflorum) के बीजों के आयात से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। 4 मार्च 2025 को जारी प्लांट क्वारंटीन (भारत में आयात का विनियमन) (सातवां संशोधन) आदेश, 2025 के तहत, सरकार ने जापान और अमेरिका से इन बीजों के आयात पर लगे कुछ प्रतिबंध हटा दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. यूपी के किसानों से कहा- इस धान की बुवाई न करें तो ही अच्छा है

यूपी के किसानों से कृषि विभाग के अफसरों ने यह कहा है कि वे साठा धान की बुवाई न करें तो ही उनके यह हित में होगा क्योंकि इस धान की बोवनी से किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा लिहाजा सलाह दी गई है कि किसान अन्य फसलों की बुवाई करने पर जोर दे ताकि उन्हें फायदा ही फायदा हो सकेगा। पूरी खबर पढ़े….

9. फसल बीमा जांच में बड़ा बदलाव, गेहूं और सरसों की कटाई का ग्राउंड इंस्पेक्शन

राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी सचिव राजन विशाल ने दौसा और जयपुर जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2024-25 के फसल कटाई प्रयोगों और स्मार्ट सैंपलिंग तकनीक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में फसल कटाई की प्रक्रिया को परखा और किसान पंजीकरण शिविरों की समीक्षा की।

पूरी खबर पढ़े….

10. 31 मार्च तक बनवाएं किसान आईडी, नहीं तो अटक जाएंगे फसल बीमा और सम्मान निधि के पैसे

राजस्थान के किसानों के लिए जरूरी खबर! अगर आपने 31 मार्च 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई, तो आप किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि ऋण जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की डिजिटल पहचान के लिए 11 अंकों की यूनिक आईडी अनिवार्य की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements