Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा जांच में बड़ा बदलाव, गेहूं और सरसों की कटाई का ग्राउंड इंस्पेक्शन

07 मार्च 2025, जयपुर: फसल बीमा जांच में बड़ा बदलाव, गेहूं और सरसों की कटाई का ग्राउंड इंस्पेक्शन – राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी सचिव राजन विशाल ने दौसा और जयपुर जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2024-25 के फसल कटाई प्रयोगों और स्मार्ट सैंपलिंग तकनीक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में फसल कटाई की प्रक्रिया को परखा और किसान पंजीकरण शिविरों की समीक्षा की।

गेहूं और सरसों फसल कटाई पर नज़र

दौसा जिले के भीखली गांव में सचिव ने गेहूं के खेत में फसल कटाई प्रयोगों की चयन प्रक्रिया को देखा। इसके अलावा, ढाणी बाग में सरसों के खेत में फसल कटाई का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा से जुड़ी ई-गिरदावरी प्रक्रिया की भी समीक्षा की।

जयपुर के बस्सी और मानसरखेड़ी में चने की फसल के खेतों का चयन स्मार्ट सैंपलिंग तकनीक के जरिए किया गया। इस दौरान सचिव ने मोबाइल ऐप के माध्यम से खेतों के चयन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

काली पहाड़ी गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में सचिव ने किसानों से बातचीत की और शिविर की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यालयी प्रक्रियाओं पर समीक्षा

कार्यालय में सचिव ने ई-फाइलिंग, फसल बीमा की प्रगति, उर्वरक नमूना प्रक्रिया और ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कृषि पर्यवेक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के आयोजन के निर्देश दिए ताकि योजनाओं की जानकारी अधिक किसानों तक पहुंचे।

इस निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त निदेशक कृषि पी.सी. बुनकर, संयुक्त निदेशक कृषि (दौसा) रामराज मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि (जयपुर) के.सी. मीणा, और उप निदेशक कृषि (फसल बीमा) डॉ. रामदयाल यादव मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com