Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: आम फल I तुअर-चना कीमत I प्याज निर्यात I PM फसल बीमा योजना I सोयाबीन आयात I जायद सीजन 2025

12 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. हैदराबाद के कृषि बाज़ारों में आम की आवक में देरी, आपूर्ति घटी

हैदराबाद के प्रमुख कृषि बाज़ार—बाटसिंगारम, बोवेनपल्ली और गुडीमलकापुर—में आम की आवक में देरी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें ₹199 से ₹398 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आम के पेड़ों पर फल आने में देरी हो रही है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. MSP से नीचे आई तुअर-चना की कीमतें, सरकार ने बढ़ाई खरीद

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पिछले दो सालों तक ऊंचे स्तर पर रहने के बाद दालों की कीमतें अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे आ गई हैं। इस वजह से सरकार ने बेंचमार्क दरों पर दालों की खरीद बढ़ाने का फैसला किया है। मंडियों में दालों की कीमतें पिछले दो साल से एमएसपी से ऊपर थीं, लेकिन अब यह एमएसपी से नीचे आ गई हैं। पूरी खबर पढ़े….

3. कृषि मंत्री बोले- एक भी किसान न छूटे सरकार की इस योजना से

देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा है कि हमारी सरकार यही चाहती है कि देश का एक भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से छूटे। हमारी सरकार किसानों की है और किसानों के सम्मान के लिए ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

4. खरीफ-रबी का दूसरा अनुमान जारी, जानिए किस फसल का कितना उत्पादन

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 2024-25 के खरीफ और रबी फसलों (ज़ायद मौसम शामिल नहीं) के उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍य कृषि फसलों के आंकड़ों को मंजूरी देते और जारी करते हुए बताया कि केंद्र सरकार सरकार द्वारा कृषि योजनाओं को लागू किया जा रहा है, पूरी खबर पढ़े….

5. सोलन में 33% वर्षा की कमी, फसलों और फल उत्पादन पर असर

सोलन भारत के उन सात जिलों में शामिल है, जो सर्दियों में वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं, हालांकि फरवरी में सामान्य से 52.3% अधिक वर्षा हुई। अन्य प्रभावित जिलों में चंबा, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनवरी और फरवरी में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई, जिससे राज्य में कुल 26% की वर्षा कमी देखी गई। पूरी खबर पढ़े….

6. नाशिक में किसानों का प्रदर्शन: गिरती कीमतों के बीच 20% प्याज निर्यात शुल्क हटाने की मांग

महाराष्ट्र के नाशिक जिले में किसानों ने लासलगांव की थोक मंडी में 20% प्याज निर्यात शुल्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दो घंटे तक कारोबार बाधित रहा। किसानों ने गिरती कीमतों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और निर्यात शुल्क हटाने की मांग की। पूरी खबर पढ़े….

7. बंगाल के आलू किसान बंपर फसल के बावजूद कम कीमतों से परेशान

पश्चिम बंगाल में आलू किसानों को इस वर्ष अच्छी पैदावार के बावजूद आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में लगभग 1.4 करोड़ टन आलू के उत्पादन का अनुमान है, लेकिन बाजार में कम कीमतों के कारण किसान चिंतित हैं। उचित मूल्य न मिलने के कारण उनकी आशाएं निराशा में बदल रही हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता: अमेरिका से सस्ते सोयाबीन आयात पर SOPA ने उठाई आवाज

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के दौरान भारतीय सोयाबीन और खाद्य तेल उद्योग के हितों की रक्षा करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़े….

9. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बीमा कंपनियों पर उठे सवाल, दावे अटके, मुआवजा लटका!

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को 2025-26 तक बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सरकार ने 69,515.71 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। हालांकि, किसानों के लिए राहत देने वाली इस योजना में बीमा दावों के निपटारे में देरी और कंपनियों की जवाबदेही जैसे कई सवाल अब भी बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़े….

10. जायद सीजन 2025: पिछले साल के मुकाबले 6.5 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी

 भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने साल 2025 के लिए जायद फसलों की बुआई का ताज़ा आंकड़ा जारी किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बुआई का रकबा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है। 7 मार्च, 2025 तक जायद फसलों के तहत कुल बुआई का रकबा 37.539 लाख हेक्टेयर हो गया है, पूरी खबर पढ़े….