राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: लाड़ली बहना I सोयाबीन खरीदी I मोबाइल ऐप I किसान मानधन योजना I मत्स्य पालन

10 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.सरकार ने दी किसानों को खुशखबरी, तीन राज्यों को दी सोयाबीन खरीदी की मंजूरी 

देश में अधिकतर किसान गेहूं के साथ-साथ सोयाबीन की भी खेती करते है या फिर कई ऐसे किसान भी है जो सिर्फ सोयाबीन की ही खेती पर निर्भर रहते है। ऐसे ही किसानों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने एक  महत्वपूर्ण फैसला लिया है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से बेहतरीन मदद मिल सके। पूरी खबर पढ़े….

2.मोबाइल ऐप से किसान भाई कमा रहे मोटा मुनाफा

जी हां! देश के किसान भाई भी अब मोबाइल ऐप पर खेती किसानी से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है और वह भी बिल्कुल सरल भाषा में। इतना ही नहीं बल्कि अधिकांश किसान भाई तो अब ऐप के माध्यम से ही मोटा मुनाफा भी कमाने लगे है। दरअसल जिन मोबाइल ऐप्स की बात यहां हो रही है उनमें खेती किसानी से संबंधित बहुत सी जानकारी होती है और उनका उपयोग किसान अपनी खेती में कर मोटा मुनाफा कमा सकते है। पूरी खबर पढ़े….

3.खरीफ फसलों की बुवाई 1092 लाख हेक्टेयर पार धान, श्री अन्न और तिलहन में बड़ा उछाल

 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 9 सितंबर 2024 तक खरीफ फसलों का कुल बुआई क्षेत्र 1092 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। पूरी खबर पढ़े….

4.उज्जैन मंडी में भी नई सोयाबीन की आवक शुरू, 3000 रुपए क्विंटल तक ही बिका

मध्यप्रदेश की प्रमुख नीमच और मंदसौर मंडी के पश्चात अब उज्जैन मंडी में भी नए  सोयाबीन की आवक शुरू होने लगी है। वही दूसरी ओर सोयाबीन के भाव को लेकर किसान एवं किसान संगठन 6000 रुपये प्रति क्विंटल होने की मांग कर रहे है। लेकिन सोयाबीन के भाव अभी भी निचले स्तर पर बने हुए है। हालांकि, किसानों के प्रदर्शन के बाद थोड़े समय के लिए सोयाबीन के भाव में हल्की तेजी नजर आई थी। पूरी खबर पढ़े….

5.प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 5 साल: 23 लाख से ज्यादा किसानों को पेंशन का सुरक्षा कवच

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) ने अपने पांच सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं, और इस दौरान 23.38 लाख से अधिक छोटे और सीमांत किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। 12 सितंबर 2019 को शुरू की गई यह योजना देश भर के छोटे और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में 3,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन सुनिश्चित करती है, जो उनकी आर्थिक सुरक्षा का एक बड़ा आधार बन गई है। पूरी खबर पढ़े….

6.उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन नियम होंगे सरल, स्थानीय लोगों को मिलेगी वरीयता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नियमों को और सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि तालाबों और पोखरों में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि पारंपरिक रूप से इस पेशे से जुड़े समुदायों की आजीविका को मजबूत किया जा सके। पूरी खबर पढ़े….

7.पंचायती राज मंत्रालय और यूनिसेफ मिलकर लाएंगे सामाजिक बदलाव, ग्रामीण भारत होगा और सशक्त

पंचायती राज मंत्रालय और यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेन फंड (यूनिसेफ) इंडिया ने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रणालियों को मजबूत करने और समुदायों को जोड़ने के उद्देश्य से सहयोग करने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। पूरी खबर पढ़े….

8.गैर कृषि महाविद्यालयों के कृषि संकाय सवालों के घेरे में

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए देश की शीर्ष संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) है तथा इसके अधीन आने वाले कृषि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र है जो कृषि संकाय के छात्रों को तकनीकी ज्ञान देते हैं। वर्तमान में राज्यों में निजी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में कृषि संकाय खोलने तथा नए कृषि विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रारंभ करने की होड़ सी मची हुई है क्योंकि नई शिक्षा नीति के तहत रोजगार मूलक पाठ्‌यक्रम प्रारंभ करने पर जोर दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

9.धान का अधिक उत्पादन प्राप्त करने किसानों को दी सलाह

धान का अधिक उत्पादन प्राप्त करने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जिले के किसानों को फसल की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी है। साथ ही धान की फसल के विभिन्न रोगों से अवगत कराते हुए उनके रोकथाम के उपायों को भी बताया गया है। पूरी खबर पढ़े….

10.मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ ट्रांसफर, बुंदेलखंड में होगा IT पार्क: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत 1574 करोड़ रुपए की राशि हितग्राही बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 332.43 करोड़ रुपए भी हितग्राहियों को हस्तांतरित किए गए। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement