Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM आवास योजना I सोयाबीन खरीदी I महाकुम्भ I मत्स्य पालन I हल्दी खेती

17 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्रधानमंत्री आवास योजना: नए सर्वे से हर गरीब को मिलेगा मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मध्य प्रदेश में 8.21 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में मकानों के आवंटन पत्र सौंपे। इस योजना के तहत राज्य में 12,636 करोड़ रुपये की लागत से मकान बनाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

4. सोयाबीन की रिकॉर्ड 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन खरीदी- श्री शिवराज सिंह 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहा है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी है और अब तक हम रिकॉर्ड 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन से ज्यादा सोयाबीन खरीद चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. गन्ने की फसल पर संकट: उत्पादन घटने से निर्यात पर संकट के बादल

भारत में गन्ने की फसल इस बार गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। गन्ने में फैल रहे रेड रोट रोग और बीते साल के शुष्क मौसम ने देश के चीनी उत्पादन पर गहरा प्रभाव डाला है। विशेषज्ञों के अनुसार, एथेनॉल निर्माण के बाद, 2024-25 में चीनी उत्पादन घटकर 276 लाख टन तक सीमित रहने का अनुमान है, जो बीते साल की तुलना में 44 लाख टन कम है। पूरी खबर पढ़े….

6. हल्दी खेती में गिरावट क्यों? इक्रियर की रिपोर्ट से अहम खुलासे

हल्दी के वैश्विक बाजार में भारत का दबदबा है, जहां देश की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद, हल्दी उद्योग कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जो इसकी वृद्धि और किसानों की आय को प्रभावित कर सकती हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. संस्कृति और आस्था का संगम प्रयागराज महाकुम्भ

इन दिनों समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे मौसम में प्रयागराज में महाकुम्भ, 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस महाकुम्भ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आकर मां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

8. रबी फसल अपडेट: गेहूं में बढ़त, मोटे अनाज और तिलहन में चुनौतियां

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के क्षेत्रीय कवरेज पर आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 632.27 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष (631.44 लाख हेक्टेयर) के बराबर है। आइए इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालें। पूरी खबर पढ़े….

9. मत्स्य पालन: एक सम्पूर्ण मार्गदर्शिका

मत्स्यपालन, बढ़ती जनसंख्या, बेरोज़गारी और कुपोषण की चुनौतियों का एक प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में। यह एक लाभदायक और अपेक्षाकृत कम जोखिम वाला व्यवसाय है, जो पारंपरिक कृषि की तुलना में कम श्रम और प्रतिकूल मौसम (जैसे अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, पाला) के प्रति कम संवेदनशीलता प्रदान करता है। पूरी खबर पढ़े….

10. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत विशेष कैंप 14 एवं 15 जनवरी को

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग व ई-केवाईसी की कार्यवाही के लिए विशेष कैंप का आयोजन 14 एवं 15 जनवरी 2025 को किया जायेगा। पूरी खबर पढ़े….