Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन नियम होंगे सरल, स्थानीय लोगों को मिलेगी वरीयता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

10 सितम्बर 2024, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन नियम होंगे सरल, स्थानीय लोगों को मिलेगी वरीयता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नियमों को और सरल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि तालाबों और पोखरों में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि पारंपरिक रूप से इस पेशे से जुड़े समुदायों की आजीविका को मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने पट्टा आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने पर जोर देते हुए इसे ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग जल्द ही एक पोर्टल विकसित करे, ताकि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया सुगम हो सके। यह बातें मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद और मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी की आजीविका पारंपरिक रूप से मत्स्य पालन पर निर्भर है, इसलिए तालाबों और जलाशयों का पट्टा आवंटन करते समय स्थानीय समुदायों को वरीयता मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पट्टों से प्राप्त धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्स्य विभाग और संबंधित संस्थानों को सेमिनार, गोष्ठी और परिचर्चा के माध्यम से सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com