Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: आवास योजना I रबी विपणन सत्र I फसल बीमा I सोयाबीन कीमत I विजयादशमी

10 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे नाम अब होंगे शामिल, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के भैरूंदा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “आवास सखी मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधाओं की मॉनिटरिंग और सर्वेक्षण आसान हो सकेगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 500 किमी नई पक्की सड़कों का शिलान्यास भी किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए MSP की घोषणा जल्द; गेहूं, मसूर और चने में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारतीय सरकार रबी विपणन सत्र (RMS) 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा करने वाली है, और किसान प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों और मसूर के लिए बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। यह उम्मीद पिछले साल की MSP वृद्धि और सरकार के खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयात निर्भरता को कम करने पर जोर देने से प्रेरित है। पूरी खबर पढ़े….

3.एफएमसी ने गेहूं में गुल्ली डंडा खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए अम्ब्रीवा हर्बिसाइड लॉन्च किया

एफएमसी ने आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं में इस्तेमाल होने वाले एंब्रिवा हर्बीसाइड के लॉन्च की घोषणा की है। यह लॉन्च चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। एंब्रिवा हर्बीसाइड में आइसोफ्लेक्स एक्टिव, एक ग्रुप 13 हर्बीसाइड शामिल है, जो अनाज वाली फसलों में एक नया तरीका प्रस्तुत करता है और भारतीय किसानों को प्रतिरोध प्रबंधन के लिए एक नई तकनीक प्रदान करता है। पूरी खबर पढ़े….

4.देशभर की ग्रामीण महिला हस्तशिल्पियों से मिलें सरस आजीविका मेले में, गुरुग्राम में आयोजन

ग्रामीण महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम में 13 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2024 तक सरस आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के सहयोग से यह मेला तीसरे वर्ष भी गुरुग्राम के सेक्टर 29 के लेजर वैली ग्राउंड में हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….

5.नई दिल्ली में किसान संगठनों से बातचीत, शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा में बदलाव का दिया आश्वासन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में विभिन्न किसान संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस चर्चा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था। इस बैठक में किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह और विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्य प्रदेश के सोयाबीन बाजार में 9 अक्टूबर 2024 को आवक और कीमतों में उतार-चढ़ाव

मध्य प्रदेश के शीर्ष 10 सोयाबीन बाजारों में 9 अक्टूबर को आवक और कीमतों में कई बदलाव देखे गए हैं। यहाँ बाजारों की स्थिति पर एक नजर: पूरी खबर पढ़े….

7.रतन टाटा: किसानों के सच्चे हितैषी और भारतीय कृषि में बदलाव के नायक

रतन टाटा, भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक, कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा भारतीय कृषि और किसानों के लिए किए गए योगदानों की विरासत हमेशा जीवित रहेगी। अपने जीवनकाल में, उन्होंने न केवल उद्योग में क्रांति लाई, बल्कि भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरी खबर पढ़े….

8.कृषि सूक्ष्म पोषक तत्व बाजार: सतत फसल वृद्धि और भविष्य के नवाचारों की कुंजी

कृषि सूक्ष्म पोषक तत्व बाजार तेजी से ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि कृषि क्षेत्र फसल उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण तत्वों की भूमिका को समझ रहा है। जिंक, बोरॉन, मैंगनीज और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व, भले ही कम मात्रा में आवश्यक होते हैं, परंतु पौधों के विकास, बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और फसलों के पोषण मूल्य को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरी खबर पढ़े….

9.बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी

हर युग में भगवान ने अवतार लेकर पृथ्वी से पाप और पापियों का संहार किया है! त्रेता युग में भी ईश्वर ने राम के रूप में अवतार लेकर उस समय के घोर अत्याचारी लंकापति रावण का नाश किया या! बुराई पर अच्छाई की विजय का ही प्रतीक है विजयादशमी! रामरुपी सत्य की रावण रूपी असत्य प्रवृत्तियों पर यह विजय हर युगों में होती रहेगी! पूरी खबर पढ़े….

10.फेस्टिव सीजन में करें बचत करते हुए लुफ्त उठाएं

त्योहार हो और ख़रीदारी न हो ऐसा हो सकता है क्या त्योहार का मौसम आते ही बाजार में ऑफर्स की भी भरमार हो जाती है। मोबाइल] जूलरी] टीवी] फ्रिज] कार जैसी तमाम सभी चीजों के साथ घर भी सस्ते मिलने लगते हैं। यह मौसम बहुत ही खास अवसर होता है जब आप अपने प्रियजनों] रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलते है और पार्टी करते हैं। पूरी खबर पढ़े….